फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anger among Muslims around the world when non-Muslim person reaches Mecca know all about matter

Mecca: गैर मुस्लिम शख्स के मक्का पहुंचने पर दुनियाभर के मुसलमानों में नाराजगी, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 20 Jul 2022 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मक्का
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मक्का Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

मक्का शहर की सीमा मक्का गेट से मानी जाती है। इस गेट के अंदर किसी भी गैर मुस्लिम के प्रवेश पर रोक है। अगर कोई गैर मुल्सिम इस शहर की सीमा में दाखिल हो जाता है तो उस पर न केवल जुर्माना लगाया जाता है बल्कि उसे डिपोर्ट तक कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
Anger among Muslims around the world when non-Muslim person reaches Mecca know all about matter
मक्का, सऊदी अरब - फोटो : Pixabay

विस्तार

इस्त्राइल के एक मीडिया चैनल की रिपोर्टिंग को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में उबाल है। दरअसल, मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले सऊदी अरब के मक्का शहर में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है। वहीं, इस्त्राइल के एक चैनल ने सोमवार को मक्का की एक रिपोर्ट दिखाई थी। इस रिपोर्ट में चैनल के वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी मक्का शहर में घूमते और रिपोर्टिंग करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि गिल तमारी यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। 

विज्ञापन


मक्का शहर की इस रिपोर्ट में विश्व प्रसिद्ध मक्का गेट को भी दिखाया गया है। मक्का शहर की सीमा इसी गेट से मानी जाती है। इस गेट के अंदर किसी भी गैर मुस्लिम के प्रवेश पर रोक है। अगर कोई गैर मुल्सिम इस शहर की सीमा में दाखिल हो जाता है तो उस पर न केवल जुर्माना लगाया जाता है बल्कि उसे डिपोर्ट तक कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


मक्का शहर के बाहरी इलाके में माउंट अराफात भी स्थित है।  हज के लिए आने वाले यात्री बड़ी संख्या में इस जगह पर इकट्ठे होते हैं। इस्त्राइली पत्रकार ने इस जगह पर सेल्फी भी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्त्राइली पत्रकार तमारी को पिछले हफ्ते क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए सऊदी अरब आने की अनुमति दी गई थी। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए थे। इस कांफ्रेंस के बाद वे मक्का पहुंच गए। उनके इस कदम की तीखी आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं इस मामले में सोशल मीडिया पर 'ज्यू इन द हरम' हैशटैग भी चलाया जा रहा है। इस्त्राइल के भी लोगों ने उनके इस कदम को गलत ठहराते हुए उन्हें नासमझ बताया है। 


हालांकि इस्त्राइली चैनल और उसके पत्रकार ने इस कदम के लिए माफी मांगी है। चैनल ने कहा है कि लोगों की भावनाएं आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता में जिज्ञासा आत्मा के समान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed