{"_id":"682eab44eab093082e0f0975","slug":"an-earthquake-with-magnitude-of-6-0-on-the-richter-scale-hit-greece-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greece: ग्रीस में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए; 6.0 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Greece: ग्रीस में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए; 6.0 मापी गई तीव्रता
Thu, 22 May 2025 10:12 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 22 May 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीस के क्रीट द्वीप में सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। एथेंस के जियोडायनामिक्स संस्थान ने बताया कि इस भूकंप को एजियन सागर में भी महसूस किया गया। हालांकि इसमें किसी जनहानि की खबर नहीं है।
विज्ञापन
एथेंस के जियोडायनामिक्स संस्थान ने बताया कि भूकंप द्वीप से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर में समुद्र तल से 37 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह झटका एजियन सागर के सभी द्वीपों में व्यापक रूप से महसूस किया गया।
विज्ञापन
वहीं भूकंप एवं नियोजन संरक्षण संगठन के निदेशक एफथिमियोस लेक्कास ने कहा कि अधिक गहराई वाले भूकंपों से आमतौर पर सतह पर कम क्षति होती है। बता दें कि ग्रीस प्रमुख भ्रंश रेखाओं पर स्थित है तथा वहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
विज्ञापन