फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An earthquake of magnitude 6.1 on the Richter scale occurs 78km northwest of Lower Hutt in New Zealand EMSC

New Zealand: न्यूजीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटकों के 15 मिनट बाद ही 30 हजार लोगों ने दिया अलर्ट

Wed, 15 Feb 2023 02:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 15 Feb 2023 02:05 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। न ही सरकार ने इसे लेकर सुनामी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
An earthquake of magnitude 6.1 on the Richter scale occurs 78km northwest of Lower Hutt in New Zealand EMSC
भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

न्यूजीलैंड में गैब्रियल चक्रवात के बाद बुधवार सुबह ही भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र परमपराउमु द्वीप से 50 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन के 57 से 76 किमी नीचे था। यह झटके कितने तेज थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के 15 मिनट के अंदर ही 31 हजार लोगों ने जियोनेट पर इसके महसूस होने की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। न ही सरकार ने इसे लेकर सुनामी की चेतावनी जारी की है। हालांकि, यहां रहने वालों का कहना है कि भूकंप से धरती करीब 10-20 सेकंड्स तक कांपी। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा था कि ट्रकों का एक बड़ा बेड़ा एक साथ निकल रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed