फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An audio of Imran Khan has been leaked

Pakistan: पाकिस्तान में मचा सियासी बवाल, इमरान का ऑडियो लीक, बोले- मेरी जान को खतरा, बचा लो

Sun, 21 May 2023 06:09 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 May 2023 06:09 AM IST
सार

ऑडियो में पीटीआई चीफ, एक अमेरिकी महिला सांसद से बात कर रहे हैं और बिल्कुल गिड़गिड़ाते हुए मदद की भीख मांग रहे हैं।

विज्ञापन
An audio of Imran Khan has been leaked
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व पीएम इमरान खान का एक ऑडियो लीक हो गया है। इस ऑडियो से पाकिस्तान की सियासत और वहां की मीडिया से लेकर अमेरिका तक हलचल है।

विज्ञापन


असल में इस ऑडियो में पीटीआई चीफ, एक अमेरिकी महिला सांसद से बात कर रहे हैं और बिल्कुल गिड़गिड़ाते हुए मदद की भीख मांग रहे हैं। इस ऑडियो में दूसरी ओर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मैक्सिन मूर वाटर्स हैं, जिनसे खान अपील कर रहे हैं कि वह उन्हें सहयोग दें और उनके समर्थन में खड़ी हों।
विज्ञापन


इमरान खान कथित ऑडियो क्लिप में मैक्सिम को बता रहे हैं कि मुझे हत्या के एक प्रयास में तीन गोलियां लगीं। मेरी सरकार को पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हटा दिया था क्योंकि यहां सैन्य प्रतिष्ठान बहुत शक्तिशाली है। उन्होंने उन लोगों के साथ साजिश रची जो वर्तमान में सत्ता में हैं और मेरी सरकार को गिरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि हम सिर्फ इन को उजागर करने वाला एक बयान चाहते हैं और यह वास्तव में हमारी मदद करेगा। अगर आप जैसा कोई मैक्सिन बोलता है तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूरे देश में अशांति फैला दी थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार, प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर धावा बोल दिया और लाहौर में एक कोर कमांडर के घर में आग लगा दी।


कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे पाकिस्तान में 7,000 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4,000 पंजाब से हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने खान को पिछले साल अप्रैल में उनके नेतृत्व में अविश्वास मत हारने के बाद सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed