फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An Afghan man attacked Germany with a knife, two people died and three were injured World News In Hindi

Germany Kife Attack: जर्मनी में अफगान व्यक्ति ने चाकू से किया हमला, बच्चे समेत दो लोगों की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 07:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 07:43 AM IST
सार

खबर दक्षिण जर्मनी की है। जहां एक अफगानी व्यक्ति ने एक पार्क में अचनाक से लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में कुल दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के घायल भी हो गए।

विज्ञापन
An Afghan man attacked Germany with a knife, two people died and three were injured World News In Hindi
हमले में प्राॅपर्टी डीलर का सिर फटा, मरा समझकर भागे हमलावर

विस्तार

जर्मनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक अफगान व्यक्ति ने चाकू से हमला कर बच्चें समेत दो लोगों की हत्या कर दी। साथ ही इस हमले में तीन लोग के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। मारे गए लोगों में एक दो साल का बच्चा और 41 साल का एक जर्मन व्यक्ति शामिल है। वहीं बात अगर घायल व्यक्तियों की करें तो हमले में एक 72 साल का जर्मन व्यक्ति, 59 साल की जर्मन महिला और 2 साल की सीरियाई लड़की भी घायल हो गई। 
विज्ञापन


हमले के बाद गिरफ्तार हमलावर
दक्षिणी जर्मनी के असचफेनबर्ग में एक पार्क में हुए इस चाकू कांड का हमलावर अब पुलिस के गिरफ्त में है। हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर एक 28 साल का अफगान व्यक्ति था, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी जानकारी
हालांकि हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। उसने पहले भी हिंसक अपराधों के लिए पुलिस का ध्यान खींचा था और उसे इलाज दिया गया था। वह नवंबर 2022 में जर्मनी आया था और शरण मांगी थी, लेकिन उसे पिछले महीने देश छोड़ने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह हमला उस समय हुआ है जब जर्मनी पहले से ही एक अन्य हमले के कारण अलर्ट पर था, जिसमें एक ड्राइवर ने क्रिसमस बाजार में कार घुसाकर छह लोगों को मार डाला और लगभग 300 को घायल कर दिया। इस घटना ने जर्मनी में प्रवासन नीति को लेकर और कड़े कदम उठाने की मांग को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed