फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amidst war with Ukraine, Putin enumerated priorities for new year, said - will move forward with confidence

Russia: यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने गिनाईं नए साल की प्राथमिकताएं, बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे

Wed, 01 Jan 2025 09:16 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Wed, 01 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 2025 में रूस नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। रूस के लोगों की भलाई के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। पुतिन ने कहा कि हमने कठिनाइयों पर जीत पाई है और प्रमुख लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही अपनी एकता को मजबूत किया है। 

विज्ञापन
Amidst war with Ukraine, Putin enumerated priorities for new year, said - will move forward with confidence
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 में रूस नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। रूस के लोगों की भलाई के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। पुतिन ने कहा कि हमने कठिनाइयों पर जीत पाई है और प्रमुख लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही अपनी एकता को मजबूत किया है। 

विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में देश की अर्थव्यवस्था और यूक्रेन में युद्ध को लेकर कोई विशेष वादा नहीं किया। रूस में इन दिनों लोग महंगाई से परेशान हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक की 21 फीसदी ब्याज दर से व्यवसायियों और घर खरीदने वालों पर बोझ पड़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम नए साल की दहलीज पर हैं और भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। मुझे विश्वास है सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम केवल आगे बढ़ेंगे। हम जानते हैं कि हमारे लिए पूर्ण मूल्य रूस का भाग्य उसके नागरिकों की भलाई था, है और रहेगा।
विज्ञापन


पुतिन ने ठीक 25 साल बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने 1999 के आखिरी दिन बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद पहली बार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र को संबोधित किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में मरने वाले रूसी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमें आपके साहस और बहादुरी पर गर्व है। हमें आप पर विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन की जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई थी। इस युद्ध में अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है। अब राष्ट्रपति पुतिन कह रहे हैं कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए शांति पहल का भी स्वागत करते हैं। खासकर वह पहल, जो कि वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स साझेदार देशों- चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लाई गई हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब जो कि मानवतावादी कार्यों में जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed