फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christmas 2021 holiday more than 4500 flight cancel due to omicron cases

Christmas 2021: महज एक महीने के अंदर 108 देशों में 1.5 लाख से ज्यादा संक्रमित; क्रिसमस वीकेंड पर रद्द करनी पड़ीं 4500 फ्लाइट्स

Sat, 25 Dec 2021 08:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Dec 2021 08:25 AM IST
सार

ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही कोरोना के मामलों में भी तेजी से उछाल हुआ है। अमेरिका, ब्रिटेन में तो नए संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। ऐसे में क्रिसमस वीकेंड पर कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Christmas 2021 holiday more than 4500 flight cancel due to omicron cases
Christmas 2021: एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन दुनिया भर में फैल चुका है। अमेरिका, ब्रिटेन जैसे बड़े देश में तो यह संक्रमण कहर बरपा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ भी सहमे हुए हैं। नए खतरे से बचने के लिए दुनिया भर के तमाम देश नए-नए प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसका असर एक बार फिर से एयरलाइन इंडस्ट्री पर पड़ने लगा है। सामने आया है कि क्रिसमस सप्ताह में दुनिया भर में लगभग 4500 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware.com के मुताबिक, क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी शुक्रवार को कम से कम 2366 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। वहीं करीब 9000 फ्लाइटों में देरी हुई। 

विज्ञापन


वेबसाइट के मुताबिक, क्रिसमस के दिन(शनिवार) को भी 1779 उड़ानों को बंद कर दिया गया और 402 फ्लाइट्स को रविवार के लिए निर्धारित किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सप्ताह में करीब एक चौथाई से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


दुनिया भर में 1.5 लाख ओमिक्रॉन संक्रमित 
करीब एक महीने पहले ओमिक्रॉन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था, लेकिन इसका संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा है कि सिर्फ एक महीने के अंदर ही 108 देश इस का शिकार हो चुके हैं और दुनियाभर में 151,368 मामले सामने आए हैं। वहीं 26 लोगों की कोरोना के इस नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण मौत भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस कंपनियों में कर्मचारियों की कमी
ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं। इसका असर भी एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ रहा है। अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइंस में संक्रमण के कारण कर्मचारियों की भारी कमी हो गई, इसके चलते शुक्रवार को दोनों एयरलाइंस ने लगभग 280 उड़ानों को रद्द कर दिया। 

ओमिक्रॉन के बीच फिर से बढ़ा कोरोना संक्रमण 
ओमिक्रॉन के खतरे से बीच अमेरिका में फिर से कोरोना संक्रमण भी बढ़ गया है। कई राज्यों में यह संक्रमण 90 प्रतिशत तक फैल चुका है। रॉयटर्स के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में  अमेरिका में कोरोना वायरस मामलों की औसत संख्या 45% बढ़कर 179,000 प्रति दिन हो गई है। वहीं न्यूयॉर्क में अकेले शुक्रवार को 44,000 से अधिक मामले सामने आए। 10 अन्य राज्यों में गुरुवार या शुक्रवार को एक दिवसीय मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। 


ब्रिटेन में भी कोरोना का कहर 
अमेरिका के अलावा ब्रिटेन में भी कोरोना का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह तक 20 में से एक कोरोना संक्रमित था, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में 10 में से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित सामने आया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 122,186 नए संक्रमित सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed