{"_id":"65afe74d14a6b953ae01ea2a","slug":"amid-tensions-between-india-and-maldives-maldives-has-given-permitted-to-dock-to-chinese-vessel-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: भारत के साथ तल्खी के बीच मुइज्जू सरकार का ड्रैगन प्रेम, चीन के पोत को बंदरगाह पर रुकने की दी अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: भारत के साथ तल्खी के बीच मुइज्जू सरकार का ड्रैगन प्रेम, चीन के पोत को बंदरगाह पर रुकने की दी अनुमति
Tue, 23 Jan 2024 09:52 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:52 PM IST
सार
मालदीव सरकार ने चीन के अनुसंधान और सर्वेक्षण पोत को मालदीव के बंदरगाह पर खड़े होने की अनुमति दी है। हालांकि मालदीव विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया कि चीनी अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग-3 मालदीव के जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध नहीं करेगा।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और मालदीव के नए राष्ट्रपति मुइज्जू (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिन पहले मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के लक्षद्वीप से जुड़े पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी। जिसके बाद से भारत और मालदीव के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। इसी बीच, मालदीव सरकार के एक चौंकाने वाले फैसले ने चीन के विरोधियों की नींद उड़ा दी है। मुइज्जू सरकार ने चीन के अनुसंधान और सर्वेक्षण पोत को मालदीव के बंदरगाह पर खड़े होने की अनुमति दी है। इस फैसले ने अमेरिका, जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को हैरत में डाल दिया है। गौरतलब है कि हिंद महासागर में लगातार चीन अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन की विस्तारवादी नीति को रोकने के लिए दुनिया के कई देश लामबंद हो गए हैं।
'हम मित्र देशों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं'
मंगलवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि चीन सरकार द्वारा पोर्ट कॉल करने, कर्मियों के रोटेशन के लिए आवश्यक मंजूरी के लिए एक राजनयिक अनुरोध किया गया था। हालांकि बयान में कहा गया कि चीनी अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग-3 मालदीव के जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध नहीं करेगा। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपने मित्र देशों के जहाजों की मदद करते हैं। शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बंदरगाह पर जाने वाले नागरिक, सैन्य जहाजों को अनुमति देता है।
मोहम्मद मुइज्जू के आते ही बढ़ा मालदीव-भारत विवाद
हाल ही में मालदीव में आम चुनाव हुए। नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से ही भारत के साथ लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बीजिंग को उन्होंने अपना पहला बंदरगाह बनाया है। खास बात है कि परंपरागत रूप से नई दिल्ली मालदीव के राष्ट्रपति के लिए कॉल का पहला बंदरगाह रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका का आरोप, चीन कर रहा महासागरों की जासूसी
जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली निजी वेबसाइट मरीन ट्रैफिक ने मुताबिक आठ फरवरी को चीनी पोत के पहुंचने की संभावना है। अमेरिकी थिंक टैंक के मुताबिक चीन महासागरों से जुड़ी जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए एक अनुसंधान पोत को दुनियाभर में भेज रहा है। हालांकि चीन ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।