{"_id":"5ee5370e8ebc3e430c40a5e7","slug":"amid-tensions-at-china-border-us-with-india-diplomat-alice-wells-gave-message-from-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर तनाव के बीच भारत के साथ अमेरिका, पूर्व राजनयिक वेल्स ने ट्वीट से दिया संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन सीमा पर तनाव के बीच भारत के साथ अमेरिका, पूर्व राजनयिक वेल्स ने ट्वीट से दिया संदेश
Sun, 14 Jun 2020 01:59 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
भारत-चीन-अमेरिका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों की पूर्व राजनयिक एलिस जी. वेल्स ने भारतीय सीमा पर चीन द्वारा की जा रही कार्रवाई के संदर्भ में अमेरिका के भारत के साथ खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने कहा, चीन द्वारा भारत की अखंडता के खिलाफ किए जा रहे हमले को नाकाम करने के लिए अमेरिका हर तरह से भारत के साथ हैं।
विज्ञापन
यूएस-इंडिया दोस्ती जैसे हैशटैग के साथ वेल्स ने ट्वीट किया कि ये महत्वपूर्ण है कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा भारत के साथ ही खड़ा होगा। बता दें कि चीनी सेना ने लद्दाख सेक्टर और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक मई के पहले हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र : क्या मोदी-जिनपिंग की बातचीत से ही खत्म होगा सीमा का तनाव
विज्ञापन
इस दौरान चीनी सैनिक नाकू ला तक पहुंचे, जहां भारतीय सैनिकों के संग उनका सामना हो गया। इसके बाद 27 मई को ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए वो मध्यस्थता कर सकते हैं।
हालांकि भारत और चीन दोनों ही देश शांतिपूर्ण तरीके से राजनयिक और सैन्य बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर भारत और चीन के बीच सैन्य अधिकारियों की बैठकें भी हो चुकी हैं, परंतु कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।
यह भी पढ़ें: जानिए, चीन ने क्यों पीछे हटाई अपनी सेना, क्या धौंस नहीं आ रही है काम?