फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid Russia Ukraine and China Taiwan Crisis what if Nuclear War begins news in hindi

Ukraine-Taiwan Crisis: छोटा परमाणु युद्ध भी हुआ, तो दाने-दाने को तहस जाएंगे दुनिया भर के लोग

Wed, 17 Aug 2022 06:08 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:08 PM IST
सार

विशेषज्ञों ने कहा है- युद्ध हो सकता है कि कुछ ही दिन या हफ्तों तक ही चले, लेकिन धरती के जलवायु पर उसका प्रभाव दस साल से ज्यादा समय तक कायम रहेगा। इस प्रभाव से खाद्य पैदावार में भारी गिरावट आएगी।

विज्ञापन
Amid Russia Ukraine and China Taiwan Crisis what if Nuclear War begins news in hindi
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock

विस्तार

यूक्रेन और ताइवान मसलों को लेकर अमेरिका की रूस और चीन के साथ युद्ध की आशंका गहराती जा रही है। परमाणु विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर दुनिया में कहीं भी सीमित रूप से परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ, तो उससे दुनिया भर में ऐसा खाद्य संकट खड़ा होगा, जो कम कम से एक दशक तक कायम रहेगा। विशेषज्ञों ने इस बारे में एक खास अध्ययन किया और उन्होंने अपनी मॉडलिंग के आधार पर सीमित परमाणु युद्ध के संभावित असर का अनुमान लगाया है। इस अध्ययन की रिपोर्ट नेचर फूड नाम के जर्नल में छपी है।
विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि शहरों और औद्योगिक इलाकों में परमाणु बम गिराए गए, तो उससे बड़ी मात्र में धुआं निकलेगा, जो धरती के वातावरण के ऊपरी सतह पर जमा हो जाएगा। उसके प्रभाव से दुनिया के तापमान में भारी गिरावट आएगी। इससे धरती ठंडी हो जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा है- युद्ध हो सकता है कि कुछ ही दिन या हफ्तों तक ही चले, लेकिन धरती के जलवायु पर उसका प्रभाव दस साल से ज्यादा समय तक कायम रहेगा। इस प्रभाव से खाद्य पैदावार में भारी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


इस अध्ययन से जुड़े रहे विशेषज्ञ रेयान हेनेघम ने अध्ययन से सामने आए निष्कर्षों को लेकर वेबसाइट द कन्वर्सेसन पर एक रिपोर्ट लिखी है। हेनेघम क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में व्याख्याता हैं। उन्होंने बताया है कि अध्ययन के दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि दुनिया के किसी हिस्से में सीमित परमाणु युद्ध भी हुआ तो उसके दुनिया में किस प्रकार के असर देखने को मिलेंगे। खास कर यह समझने की कोशिश की गई कि उसका खाद्य आपूर्ति पर क्या असर होगा। यह समझने के लिए फसल उत्पादन, मछली कारोबार और पशुपालन पर वैश्विक जलवायु के होने वाले प्रभाव को आधार बनाते हुए मॉडल तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेनेघम ने लिखा है कि परमाणु युद्ध का असर कितना व्यापक होगा, यह इस निर्भर करेगा कि ये युद्ध किन देशों के बीच होता है। अगर अमेरिका और रूस ने एक दूसरे खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया, तो उसका असर सबसे ज्यादा भयंकर होगा। आज की परिस्थितियों में जिन परमाणु ताकतों के बीच तनाव है, उनके बीच युद्ध की कल्पना करते हुए विशेषज्ञों ने छह परिदृश्यों पर विचार किया। उनके मुताबिक सबसे हलके युद्ध से 50 लाख टन परमाणु धुआं धरती के वातावरण में जाएगा। जबकि रूस और अमेरिका के बीच ये युद्ध हुआ, तो डेढ़ करोड़ टन धुआं वातावरण में छा जाएगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर सबसे हलका युद्ध हुआ, तब भी वैश्विक जलवायु पर उसका बहुत खतरनाक असर देखने को मिलेगा। उसके प्रभाव से खाद्य उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। युद्ध के कुछ वर्षों के अंदर ही खाद्य पैदावार में कम से कम 10 फीसदी की कमी आ जाएगी। विशेषज्ञों क कहना है कि औद्योगिक क्रांति के बाद से जितना धुआं आसमान में गया है, उससे कहीं ज्यादा धुआं सीमित परमाणु युद्ध से ही वहां पहुंच जाएगा।


वैसे विशेषज्ञों ने कहा है कि सीमित परमाणु युद्ध जैसा कुछ नहीं होता है। परमाणु हथियारों का चाहे जितनी कम संख्या में इस्तेमाल हो, उनसे विकिरण होता ही है। साथ ही उनसे उठने वाला धुआं वातावरण में लंबे समय तक कायम रहेगा, यह भी निर्विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed