फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid rising tension and War rhetorical between Russia and Ukraine Vladimir Putin talks to counterparts France Emmanuel Macron and US Joe Biden

Ukrain Crisis: पुतिन ने की बाइडन से फोन पर बात, अमेरिका को अब भी यूक्रेन पर रूस के हमले का अंदेशा

Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, पुतिन ने मैक्रों से बातचीत के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं कहा, जिससे रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले का इशारा मिलता हो।

विज्ञापन
Amid rising tension and War rhetorical between Russia and Ukraine Vladimir Putin talks to counterparts France Emmanuel Macron and US Joe Biden
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के दावे सिर्फ भड़काने वाली अनुमानबाजी है। हालांकि, इस बीच मैक्रों ने भी पुतिन को स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना का बॉर्डर पर जुटना जारी रहा, तो गंभीरता से समझौते के मौके कम होते जाएंगे। वहीं, पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी फोन पर बात की। 
विज्ञापन


रूस का दावा, अमेरिकी पनडुब्बी को खदेड़ा
इस बीच मॉस्को ने दावा किया है कि उसने प्रशांत महासागर में गश्त कर रही एक अमेरिकी सबमरीन का पीछा कर उसे खदेड़ दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में रूस ने अमेरिकी रक्षा अधिकारी को भी तलब किया और अपने समुद्री दायरे में अमेरिकी सबमरीन के घुसने की शिकायत की। 
विज्ञापन


पुतिन और बाइडन के बीच फोन पर बात
इस बीच सामने आया है कि रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर अति महत्वपूर्ण विषयों पर बात की है। इस दौरान बाइडन ने दोहराया कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण मानवीय मुश्किलें पैदा करेगा और रूस की स्थिति को प्रभावित करेगा। सहयोगियों के साथ मिलकर अमेरिका निर्णायक जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका कूटनीति में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन अन्य हालात के लिए भी समान रूप से तैयार है। अगर रूस यूक्रेन पर एक और आक्रमण करता है, तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ रूस पर कार्रवाई करेंगे। 

पुतिन पर निशाना, क्रेमलिन ने भी दिया जवाब 
प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन के साथ आज की बातचीत में पुतिन के रवैये में कोई बदलाव नजर नहीं आया, और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संभावना बनी हुई है। वहीं, क्रेमलिन ने बाइडन-पुतिन के बीच फोन पर बात के बाद अमेरिका के रवैये की निंदा की, लेकिन कहा कि दोनों नेता बातचीत को जारी रखने के लिए सहमत हैं। 


गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है और पड़ोसी देश बेलारूस में युद्धाभ्यास के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। हालांकि, रूस लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed