फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   amid peace talks invitation, pakistan conducts test of shaheen 2 missile

इधर मोदी सरकार की वापसी, उधर पाकिस्तान ने किया मिसाइल का परीक्षण

Thu, 23 May 2019 02:41 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 23 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
amid peace talks invitation, pakistan conducts test of shaheen 2 missile
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बीच पाकिस्तान ने जहां एक तरफ फिर से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है, वहीं दूसरी तरफ शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण कर दिया है। 

विज्ञापन

पाक ने दी चेतावनी

मिसाइल का परीक्षण कर पाकिस्तान ने भारत को एक तरह से चेतावनी भी दे दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि यह एक तरह से जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल है, जो 1500 मील तक एरिया कवर कर सकती है। इस मिसाइल के जरिए परमाणु और पारंपरिक हथियार भी दागे जा सकते हैं। 

विज्ञापन

पाक सेना ने जारी किया बयान

पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मिसाइल उसकी जरूरतों को पूरा करती है, ताकि क्षेत्र में कोई उसकी तरफ आंख उठा कर न देख सके और मुल्क में शांति रहे। पाक सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मिसाइल का इंपैक्ट प्वाइंट अरब सागर में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सता रही है एफ-16 विमानों की चिंता

बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई वायुसेना के एयर स्ट्राइक के खौफ से पाकिस्तान अभी भी उबर नहीं पाया है। एयर स्ट्राइक के 75 दिन बाद भी उसे अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है।


27 फरवरी को पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में आ गए थे। जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया। पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने गिराया था।

एक समय पर भारत ने पाकिस्तान को छह मिसाइल दागने की धमकी दी थी, इसपर इस्लामाबाद ने कहा था कि वह भारत की एक मिसाइल का जवाब तीन मिसाइल से देगा। 

पहचान ना बताने की शर्त पर मंत्री ने रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान कई अन्य लांच करके भारत की किसी भी मिसाइल का मुकाबला कर सकता है। मंत्री ने कहा, "हम कहते हैं अगर आप एक मिसाइल दागते हैं तो हम तीन दागेंगे। भारत जो भी करेगा हम उसका तीन गुना अधिक करेंगे।"


रॉयटर्स से सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि डोभाल के कार्यालय ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागने की धमकी को लेकर भारत को कोई जानकारी नहीं है। रॉयटर्स के अनुरोध के बाद पाकिस्तान की सेना ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और मुनीर ने भी कुछ नहीं कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed