फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Americn president joe biden says russia will be accountable for war after putin order military action

रूस-यूक्रेन युद्ध: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- मौत और तबाही का जिम्मेदार होगा रूस

Thu, 24 Feb 2022 09:24 AM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 09:24 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो समूह के देशों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
Americn president joe biden says russia will be accountable for war after putin order military action
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस ने यूक्रेन के साथ जंग का एलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो समूह के देशों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस को इस युद्ध से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार मानेगी। बाइडन फिलहाल व्हाइट हाउस से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट ले रहे हैं। अमेरिका पहले ही रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वे हथियार डाल दें और अपने घर लौट जाएं। अन्यथा यह युद्ध नहीं टाला जा सकता है। इसके साथ ही रूस ने बाकी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया
सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए अपील करने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। 

यूक्रेन में अपातकाल की घोषणा
यूक्रेन में अपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यूक्रेन के 30 लाख लोगों को रूस छोड़ने के लिए कहा गया है। यूक्रेन की संसद ने आम लोगों के पास हथियार रखने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। रूस पहले ही यूक्रेन के आंतरिक सुरक्षा, विदेश और बैंक से जुड़ी अहम वेबसाइटों पर साइबर अटैक कर चुका है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के लोगों से शांति की भावुक अपील भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed