{"_id":"60a4a4a07293a22e00786aa4","slug":"american-vaccine-maker-novavax-said-will-meet-vaccine-delivery-goals-by-second-half-of-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी नोवावाक्स का दावा, जून तक वैक्सीन सप्लाई के वैश्विक लक्ष्य को करेंगे पूरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी कंपनी नोवावाक्स का दावा, जून तक वैक्सीन सप्लाई के वैश्विक लक्ष्य को करेंगे पूरा
Wed, 19 May 2021 11:09 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 19 May 2021 11:09 AM IST
सार
अमेरिकी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावाक्स ने एक बयान में कहा कि इस साल की दूसरी छमाही तक हम वैक्सीन देने के अपने वैश्विक लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
विस्तार
अमेरिका में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावाक्स ने एक बयान जारी कर कहा कि वो साल की दूसरी छमाही तक दुनिया में कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित देशों तक वैक्सीन पहुंचाने के अपने टारगेट का हासिल कर लेगा। बता दें कि नोवावाक्स के साथ मिलकर ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपनी वैक्सीन बना रहा है।
विज्ञापन
बुरी तरह प्रभावित देशों की करेंगे मदद
नोवावाक्स के एक प्रवक्ता ने अंग्रेजी मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि गावी (GAVI) के साथ हमारा अग्रिम क्रय समझौता यह सुनिश्चित करता है कि हमारी वैक्सीन दुनिया के सभी देशों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश पहले शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हम इस साल की दूसरी छमाही यानी जून तक वैक्सीन बांटने के अपने वैश्विक लक्ष्य को पूरा करने को लेकर पूरा विश्वास रखते हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि वो अमेरिका के एफडीए, ब्रिटेन के एमएचआरए और यूरोपियन संघ के ईएमए के नियामक मंजूरी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के बीच इसकी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
नोवावाक्स की वैक्सीन बनाएगा सीरम इंस्टीट्यूट
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि भारत में नोवावाक्स की वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के अगस्त तक मंजूरी भेजने की उम्मीद है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने नोवावाक्स की वैक्सीन की एक बिलियन खुराके बनाने पर हस्ताक्षर किया है। मई में नोवावाक्स ने एक बयान में जानकारी दी थी कि कोवाक्स के तहत उच्च आय और मध्यम आय वाले देशों के साथ-साथ 92 निम्न आय वाले देशों को वैक्सीन मिलेगी।