फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Think Tank praised Ayushman Bharat Scheme

अमेरिकी थिंक टैंक ने की ‘आयुष्मान भारत’ योजना की तारीफ, बताया महत्वपूर्ण कदम

Sat, 11 May 2019 07:48 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 11 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
American Think Tank praised Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान भारत योजना

अमेरिका के एक शीर्ष थिंक-टैंक ने कहा है कि भारत की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि यह ठोस तरीके से काम करे और भारतीयों को अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल मुहैया कराए।

विज्ञापन


वॉशिंगटन डीसी स्थित सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (सीजीडी) नाम के थिंक-टैंक के शोधकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रथम वर्ष के विश्लेषण के आधार पर कहा कि कुल मिलाकर प्रयास सकारात्मक रहा है। हालांकि, उन्होंने लागत और गुणवत्ता से संबंधित कुछ चुनौतियां भी गिनाईं और कहा कि अगर इनसे नहीं निपटा गया तो इससे योजना की प्रगति पटरी से उतर सकती है।
विज्ञापन


सीजीडी की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और अध्ययन के लेखकों में शामिल अमांडा ग्लासमैन ने पीटीआई को बताया, ‘मोदीकेयर (आयुष्मान भारत योजना) के कारण करोड़ों लोग स्वास्थ्य देखभाल का लाभ ले रहे हैं, जिससे सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा ले रहे लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है और शुरुआती अनुमानों से यह संख्या कहीं ज्यादा है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट जारी होने से पहले ग्लासमैन ने कहा, ‘हमने पाया कि 50 करोड़ से ज्यादा लोग अब ‘मोदीकेयर’ की कवरेज या सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के लिए पात्र हैं। यह काफी शानदार संख्या है, लेकिन लागत को कम करने और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अभी काफी कुछ करना बाकी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed