फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American teenager wanted to kill Donald Trump accused of murdering parents to raise money

US: ट्रंप को जान से मारना चाहता था शख्स, पैसों के लिए माता-पिता को उतारा मौत के घाट; चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 14 Apr 2025 08:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 08:43 AM IST
सार

विस्कॉनसिन का 17 वर्षीय किशोर निकिता कैसप राष्ट्रपति ट्रंप को मारना चाहता था। एफबीआई के वारंट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारंट में आरोप लगाया गया है कि उसने पहले अपने-माता पिता की हत्या की, ताकि वह राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए पैसे जुटा सके। 

विज्ञापन
American teenager wanted to kill Donald Trump accused of murdering parents to raise money
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विस्कॉनसिन का एक 17 वर्षीय किशोर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारना चाहता था। ट्रंप की हत्या और सरकार गिराने के मकसद से उसने पहले अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया, ताकि वह ऐसा करने के लिए पैसे जुटा सके। वारंट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। किशोर पर माता-पिता की हत्या के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


वौकेशी काउंटी के अधिकारियों के अनुसार, 17 वर्षीय निकिता कैसप पर पिछले महीने अपनी मां तातियाना कैसप, सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या, चोरी और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए थे। उसने फरवरी में मिल्वौकी के बाहर अपने घर में मां और सौतेले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह कई हफ्तों तक दोनों के सड़ते हुए शवों के साथ घर में रहा। बाद में, वह 14,000 डॉलर नकद, पासपोर्ट और परिवार के कुत्ते को लेकर वहां से भाग गया। अधिकारियों के अनुसार, उसे पिछले महीने कंसास में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


एक मिलियन डॉलर के जमानत बॉन्ड पर जेल में है कैसप
अधिकारियों ने बताया कि निकिता कैसप को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) के जमानत बॉन्ड पर वौकेशी काउंटी जेल में रखा गया है। उसे अगले महीने अदालत में पेश किया जाएगा, जहां वह अपना पक्ष रखेगा। एफबीआई वारंट में शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को उस पर लगाए गए आरोपों को जिक्र किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अमेरिका जाने का हजारों भारतीयों का सपना धूमिल, ट्रंप प्रशासन ने ईबी-5 अनारक्षित वीजा श्रेणी में की कटौती

कैसप ने तीन पन्नों के घोषणापत्र में यहूदी विरोधी बातें लिखीं
संघीय अधिकारियों ने कैसप पर अपने माता-पिता की हत्या की योजना बनाने, ड्रोन व विस्फोटक खरीदने और अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने का आरोप लगाया है। मिल्वौकी में संघीय अदालत में दायर एफबीआई के वारंट में बताया गया है कि निकिता ने एक घोषणापत्र लिखा था, जिसमें उसने एडॉल्फ हिटलर की तारीफ की और तीन पन्नों के घोषणापत्र में यहूदी विरोधी बातें लिखीं। 

यूक्रेन भागने की योजना बना रहा था कैसप
अदालत में, अभियोजकों ने आरोप लगाया कि कैसप एक रूसी वक्ता के संपर्क में था और यूक्रेन भागने की योजना बना रहा था। वारंट में बताया गया है कि निकिता ने टिकटॉक और टेलीग्राम मैसेंजर एप पर अपनी सोच और योजना शेयर की थी। अधिकारियों ने उसे पैसे, पासपोर्ट, एक कार और परिवार के कुत्ते के साथ कंसास से गिरफ्तार किया। 


ये भी पढ़ें: Singapore: सिंगापुर में आम चुनाव की तैयारी तेज, पीएम वोंग की पार्टी पीएपी उतारेगी भारतीय मूल के उम्मीदवार

ट्रंप की हत्या करना चाहता था किशोर
संघीय अधिकारियों के अनुसार, कैसप के घोषणापत्र से ऐसा प्रतीत होता है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करना चाहता था और अमेरिका की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अपनी योजना के बारे में अन्य दलों के संपर्क में था। सर्च वारंट में कहा गया है कि कैसप ने अपने माता-पिता की हत्या अपनी योजना को अंजाम देने के लिए की, ताकि वह ट्रंप की हत्या और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पैसे जुटा सके। 

कैसप के वकील ने कुछ आरोपों को खारिज करने की मांग की
हालांकि, कैसप के वकील विकोल ओस्ट्रोव्सकी ने पिछले महीने अदालत में अपने मुवक्किल के खिलाफ चोरी सहित कुछ आरोपों को खारिज करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि अभियोजकों ने अपना मामला ठीक से पेश नहीं किया। वकील ने अदालती कार्यवाही के दौरान कैसप की उम्र का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वह युवा है और हाईस्कूल में पढ़ता है। इसलिए उस पर लगाए गए कुछ आरोपों को खारिज किए जाए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed