फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Senior diplomat Alice Wells said- America wants Indian students to come to the country to study

अमेरिका चाहता है, भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए देश में आएं: वरिष्ठ राजनयिक वेल्स

Thu, 21 May 2020 03:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
American Senior diplomat Alice Wells said- America wants Indian students to come to the country to study
एलिस वेल्स (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 ने चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ने के लिए देश में आएं।

विज्ञापन


दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ने के लिए देश में आएं। हालांकि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अटलांटिक काउंसिल द्वारा हुई ऑनलाइन चर्चा में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा से कहा कि मुझे लगता है कि यह एक मुद्दा होने जा रहा है। भारत के 2,00000 से अधिक छात्र अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं और चीन के बाद अमेरिका में विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगभग सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। वेल्स ने कहा कि कोविड-19 ने अमेरिकी और विदेशी दोनों छात्रों के लिए भारी चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जब स्थिति सामान्य होगी तब हम अमेरिका में भारतीय छात्रों के आगमन को बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।


पिछले साल अमेरिका में भारत के 2,00000 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम खुले दिल से इस ओर आगे बढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र देशों के बीच राजदूतों की तरह काम करते हैं और उनका लक्ष्य अमेरिका में भारतीय छात्रों को लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed