{"_id":"5f7bb69e26dd2728101d0d06","slug":"american-scientists-discovered-24-new-planets-outside-the-solar-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की खोज की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की खोज की
Tue, 06 Oct 2020 05:43 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Planet - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की पहचान की है, जो पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। एस्ट्रोबायलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, ये ग्रह संभवतया पृथ्वी की तुलना में बेहद पुराने, बड़े, थोड़े गर्म और पानी से भरपूर हो सकते हैं। ये ग्रह मनुष्य के रहने के लिए बेहतरीन हो सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के शोधकर्ताओं ने कहा, ये सभी ग्रह पृथ्वी से 100 प्रकाश वर्ष दूर हैं। डब्ल्यूएसयू और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन के प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच ने कहा, अगली पीढ़ी के टेलिस्कोप के जरिये हम इन ग्रहों की अधिक जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन