फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American presidential election Indian community emerged political force important to Democrats and Republican

राष्ट्रपति चुनाव: सियासी ताकत बनकर उभरा भारतीय अमेरिकी समुदाय, डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन दोनों के लिए अहम

Mon, 22 Jul 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:47 AM IST
सार

अमेरिकी चुनावों में इस बार इंडिया फैक्टर छाया हुआ है। ट्रंप के चुनाव अभियान को संभालने वालों को लगता है कि उषा वेंस अल्पसंख्यक मतदाताओं यानी भारतीयों को आकर्षित कर सकती हैं। वहीं, डेमोक्रेट की तरफ से कमला हैरिस पहले ही उपराष्ट्रपति के तौर पर भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
American presidential election Indian community emerged political force important to Democrats and Republican
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भारतीय समुदाय ने विज्ञान से लेकर तकनीक के क्षेत्र में तो अपना लोहा मनवाया ही था, अब वह राजनीतिक ताकत बनकर भी उभर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति के लिए ओहयो के सीनेटर जेडी वेंस को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही भारतीय अमेरिकी समुदाय फिर चर्चा में आ गया है, क्योंकि वेंस की पत्नी भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी हैं। उषा के सुर्खियों में आने से पहले से  उपराष्ट्रपति पद पर भारतीय मूल की कमला हैरिस बैठी हुई हैं।

विज्ञापन


वेंस की उम्मीदवारी के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि व्हाइट हाउस में अगले चार साल के लिए कोई न कोई भारतीय मूल के व्यक्ति की मौजूदगी रहने की उम्मीद है। बाइडन के हटने के बाद कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट की सबसे प्रबल उम्मीदवार हो गई हैं। अगर ट्रंप विजयी होते हैं तो जेडी वेंस की पत्नी के रूप में उषा व्हाइट हाउस में रहेंगी। 2021 में कमला उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय मूल की महिला व अश्वेत थीं।
विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव में छाया इंडिया फैक्टर
अमेरिकी चुनावों में इस बार इंडिया फैक्टर छाया हुआ है। ट्रंप के चुनाव अभियान को संभालने वालों को लगता है कि उषा वेंस अल्पसंख्यक मतदाताओं यानी भारतीयों को आकर्षित कर सकती हैं। वहीं, डेमोक्रेट की तरफ से कमला हैरिस पहले ही उपराष्ट्रपति के तौर पर भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच लोकप्रिय हैं। दोनों दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रतिनिधित्व में वृद्धि उस मतदाता समूह से जुड़ने के प्रयास के अनुरूप होगी, जिसे लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भारतीय अमेरिकियों ने भी पेश की दावेदारी
2024 के राष्ट्रपति पद के पहले दौर में निक्की हेली और विवेक रामास्वामी जैसे दो भारतीय अमेरिकियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि, बाद में वह पिछड़ गए और दोनों ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया। हालिया सर्वेक्षणों में बाइडन का समर्थन घटा है। अगर बाइडन राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हटते हैं तो कमला हैरिस उनकी जगह ले सकती हैं। ऐसा होता है तो भारतीय अमेरिकियों को अपना पहला राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार मिलेगा।


उषा वेंस को लेकर भारतीयों में उत्साह
उषा वेंस के पिता कृष चिलुकुरी मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्होंने भारत में आईआईटी से पढ़ाई की। उनकी मां लक्ष्मी जीवविज्ञानी हैं व कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में एक कॉलेज की प्रोवोस्ट हैं। इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने कहा कि उषा को ऐसी स्थिति में देखना जहां वह पहली दक्षिण एशियाई के तौर पर ‘राष्ट्र की दूसरी महिला’ (उपराष्ट्रपति की पत्नी) बन सकती हैं, प्रेरणादायक है। भारतीय अमेरिकियों व हिंदुओं का एक छोटा समूह है जो उषा जैसे किसी व्यक्ति के सत्ता के करीब होने की संभावना से उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed