फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american president donald trump said a controversial statement that people wear mask always seek infected

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विवादित बयान, मास्क पहनने वाले हमेशा ही संक्रमित रहते हैं

Fri, 16 Oct 2020 12:11 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 16 Oct 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
american president donald trump said a controversial statement that people wear mask always seek infected
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे हर समय कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है। मियामी में गुरुवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया।

विज्ञापन



राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।
विज्ञापन


संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं। राष्ट्रपति स्वयं कभी-कभार ही मास्क पहनते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं हालांकि इसके बाद दावा किया कि मास्क पहनने वाले लोग इससे (संक्रमण) हर वक्त पीड़ित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तीन अक्तूबर को टेस्ट कराने से पहले उन्हें याद नहीं कि वो कब कोरोना वायरस नेगेटिव आए थे। इस कार्यक्रम में ट्रंप को अपने कोरोना वायरस संक्रमण, कर और ऋण को लेकर सवालों के जवाब देने में मुश्किल होती नजर आई। ट्रंप ने कहा कि वो बहस करने में बहुत मजा आया और वहां कोई दिक्कत नहीं थी।

कार्यक्रम के दौरान एंकर ने उनसे पूछा कि क्या आपने पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में पहले टेस्ट करवाया था, इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता, उन्हें याद नहीं। राष्ट्रपति ने बताया कि वो हर दिन अपना कोरोना का टेस्ट नहीं करवाते थे लेकिन हां उन्होंने कई टेस्ट करवाए हैं।

व्हाइट हाउस ने कभी भी इस सवाल पर जवाब नहीं दिया है कि पॉजिटिव होने से पहले राष्ट्रपति पहली बार नेगेटिव कब आए थे? 29 सितंबर को जो बि़डेन के साथ हुई अपनी प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दो कार्यक्रमों में शिरकत की थी। 


इसमें एक कार्यक्रम रोज गार्डन सेरेमनी था, जिसमें ट्रंप की ओर से सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के तौर पर खड़ी उम्मीदवार एमी कोने बैरेट का नाम दिया गया था और दूसरा कार्यक्रम रूम इवेंट फॉर गोल्ड स्टार फैमिलीज था, इस कार्यक्रम में जितने लोग आए थे उनमें से ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed