{"_id":"5f21448a8ebc3e9fb825e219","slug":"american-politician-and-diplomat-nikki-haley-said-china-has-become-aggressive-under-the-leadership-of-xi-jinping","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा, जिनपिंग के नेतृत्व में आक्रामक हो गया है चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा, जिनपिंग के नेतृत्व में आक्रामक हो गया है चीन
Wed, 29 Jul 2020 03:12 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार और आक्रामक तथा परेशान करने वाला हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रवैया ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में उनके कार्यकाल के दौरान चीन शांत और रणनीतिक था। वह यह सुनिश्चित करते थे कि कुछ निश्चित क्षेत्रों में उन्हें जगह मिले और अपने कामों को वे गुपचुप तरीके से अंजाम देने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन
हेली ने आरोप लगाया कि‘ ‘फिर जैसे ही राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद को एक तरह से राजा घोषित किया, वे बहुत ही आक्रामक हो गए, परेशान करने लगे। उन्होंने देशों पर दबाव सा बनाते हुए सीधे-सीधे अपने पक्ष में मतदान करने को कहना शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में पद और नेतृत्व की भूमिकाओं की मांग करते हुए उन्होंने अपना रूख आक्रामक कर लिया और सभी को नीचा दिखाने लगे।’’
विज्ञापन
हैली ने कहा कि ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के साथ चीन ने वास्तव में इन अवसंरचनाओं को खरीदने या बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर छोटे देशों के साथ साझेदारी करने की कोशिश शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि ‘‘देशों को उनका रवैया पसंद नहीं आ रहा। अब हम देखते हैं कि उसका रवैया कितना आक्रामक हो गया है। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। जब कोई देश अपने लोगों को स्वतंत्रता नहीं देता, वहां यकीनन एक समय ऐसा आता है जब लोग विद्रोह कर देते हैं।’’
बता दें कि हेली ने 2018 में संयुक्त राष्ट्र में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।