फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American journalist took interview of Russian President Vladimir Putin

जब अमेरिकी पत्रकार ने पुतिन को थमाई उनके मारे जा चुके दुश्मनों की लिस्ट, जवाब मिला, अपने पास रखो

Wed, 18 Jul 2018 09:54 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
American journalist took interview of Russian President Vladimir Putin
रूसी राष्ट्रपति पुतिन

फॉक्स न्यूज चैनल के अमेरिकी पत्रकार क्रिस वैलेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू खास होने के दो पहलु हैं। पहला यह की इंटरव्यू अमेरिका के कड़े प्रतिद्वंदी देश रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है जिसे अमेरिका के ही पत्रकार क्रिस वैलेस ने लिया है। दूसरा खास होने का कारण यह है कि इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तेवर।

विज्ञापन


इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वैलेस ने पुतिन को एक लिस्ट पकड़ानी चाही और उन्होंने लिस्ट पुतिन की ओर बढ़ाते हुए कहा कि इस लिस्ट में आपके तमाम विरोधियों, दुश्मनों के नाम हैं। एक-एक करके सब मारे गए, इसका क्या कारण है? रिपोर्टर ने पुतिन की ओर लिस्ट बढ़ाई लेकिन पुतिन टस से मस ही नहीं हुए। उसे हाथ तक नहीं लगाया। पुतिन बोले- इसे (लिस्ट को) मेज पर रख दो। मुझे इस सवाल में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर भी सब्र रखो और जवाब सुनो।
विज्ञापन


इसके बाद पुतिन ने आराम से वैलेस के सवाल का जवाब दिए। पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा है तो अब तक एक भी आधिकारिक शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई गई? इंटरव्यू के बाद पत्रकार क्रिस वैलेस ने कहा कि इंटरव्यू का सार ये रहा कि हमने (पुतिन और पत्रकार) बात की, बहस की, मैंने उन्हें टोका और उन्होंने मुझे डांटा। ये मेरे जीवन का सबसे रोमांचक इंटरव्यू था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैलेस ने पुतिन से अमेरिकी चुनाव में दखल से जुड़े सवाल भी किए। इस पर पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। मेरे विरोधियों को ये बात अच्छी नहीं लग रही, इसलिए वो रिश्ते बिगाड़ने के लिए साजिश रच रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं। अमेरिका में रूसी जासूसी से जुड़े सवाल पर पुतिन ने कहा कि क्या आपको लगता है कि कुछ रूसी जासूस करोड़ों अमेरिकियों की राय को प्रभावित कर सकते हैं? मुझे तो इसमें संदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed