फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American envoy Thomas West says Talibans ban on forced marriages is not enough

अमेरिका : अमेरिकी दूत थॉमस वेस्ट ने कहा- तालिबान का जबरन शादियों पर रोक लगाना पर्याप्त नहीं

Sun, 05 Dec 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन/काबुल
एजेंसी, वाशिंगटन/काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
American envoy Thomas West says Talibans ban on forced marriages is not enough
तालिबान का सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा - फोटो : एएनआई

तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंजादा ने महिलाओं को संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने और शादी  के लिए मजबूर नहीं करने का एलान किया है। शुक्रवार को अखुंजादा की घोषणा के बारे में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया कि महिलाएं कोई ­संपत्ति नहीं है, बल्कि स्वतंत्र इंसान हैं। शांति समझौते या दुश्मनी खत्म करने के बदले कोई महिलाओं का संपत्ति का तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता।

विज्ञापन


अखुंजादा का एलान महिलाओं का संपत्ति की तरह नहीं होगा इस्तेमाल
इसके साथ ही अखुंजादा ने पति की मृत्यु के 17 सप्ताह बाद विधवाओं को पुनर्विवाह की अनुमति देने का भी एलान किया।  इस्लामिक कानूनों के आधार पर चलने वाले तालिबान के शासन में अब तक जबरन विवाह आम बात रही है। खुद तालिबान भी अब तक महिलाओं को संपत्ति की तरह मानता आया है।
विज्ञापन


बहरहाल, सर्वोच्च नेता के आदेश के बाद तालिबान ने सभी अदालतों को भी महिलाओं के हकों के मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई  करने का निर्देश दिया है। हालांकि, तालिबान ने अभी तक सात से 12वीं कक्षा की हजारों लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा महिलाओं को काम करने की इजाजत भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद रोकने के लिए उठाने होंगे कदम
अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत थॉमस वेस्ट ने तालिबान के इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि अभी अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को लेकर काफी सुधारों की दरकार है। खासतौर पर लड़कियों के स्कूल जाने और महिलाओं के कामकाज करने को लेकर तालिबान को प्रयास करने होंगे। इसके अलावा आतंकवाद को समर्थन ऐसा मुद्दा है, जिसे किसी भी कीमत पर दरकिनार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed