{"_id":"5cd64caebdec2207237e2142","slug":"american-delta-airline-appeal-to-employees-do-not-spend-money-in-unions-buy-video-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल्टा एयरलाइन की कर्मचारियों से अपील, यूनियनबाजी में पैसा खर्च न कर वीडियो गेम खरीद लें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डेल्टा एयरलाइन की कर्मचारियों से अपील, यूनियनबाजी में पैसा खर्च न कर वीडियो गेम खरीद लें
Sat, 11 May 2019 09:46 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 11 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों से यूनियनबाजी को लेकर एक अजीबो-गरीब अपील की है। दरअसल, एयरलाइन चाहती है कि उसके कर्मचारी यूनियनबाजी से दूर रहें। इसी को लेकर एयरलाइन ने पोस्टर जारी कर कर्मचारियों से अपील की है। एक पोस्टर में कहा गया है, 'यूनियन ज्वाइन करने की सालाना फीस 700 डॉलर (लगभग 49 हजार रुपये) है। इसके बदले इस रकम का इस्तेमाल वीडियो गेम खरीदने में करें।'
विज्ञापन
वहीं एक दूसरे पोस्टर में कहा गया है कि इतने रुपयों से आप जितनी चाहे बियर पी सकते हैं।' हालांकि, अब इन पोस्टरों की जमकर आलोचना हो रही है। आलोचकों में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी का प्रत्याशी बनने की कोशिश कर रहे बर्नी सैंडर्स और सिनेटर शेरोड ब्राउन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सैंडर्स ने ट्वीट किया, 'यह कितनी शर्मनाक बात है। डेल्टा के सीईओ ने 2017 में 153 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कंपनी अपने रैंप एजेंट को सिर्फ 9 डॉलर (629 रुपये) प्रति घंटा देती है। मैं डेल्टा से कहना चाहता हूं वह कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित करने की कोशिश न करे।'
विज्ञापन
डेल्टा ने अपने पोस्टरों की हो रही आलोचना के जवाब में कहा, 'कंपनी मानती है कि यूनियन ज्वाइन करना कर्मचारियों का अधिकार है। लेकिन कर्मचारियों को सोचना होगा कि क्या उन्हें इसकी जरूरत है। हम अपने कर्मचारियों को अन्य एयरलाइंस से ज्यादा सैलरी देते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें।