फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American defense Minister issued guidelines to deal with Chinas challenge

अमेरिका: चीन की चुनौती से निपटने के लिए रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दिशा-निर्देश किए जारी

Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

  • अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, जिन कदमों का निर्देश आज मैं दे रहा हूं, उनसे सहयोगियों और साझेदारों के नेटवर्क को चुस्त-दुरुस्त बनाने की विभाग की क्षमता में सुधार होगा।

विज्ञापन
American defense Minister issued guidelines to deal with Chinas challenge
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन - फोटो : twitter.com/SecDef

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चीन से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बुधवार को रक्षा मंत्रालय को दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


ये दिशा-निर्देश रक्षा मंत्रालय के अधीन चाइना टास्क फोर्स की अंतिम सिफारिशों पर आधारित हैं। इनमें से कुछ कदमों को गोपनीय श्रेणी में रखा जाएगा। पेंटागन ने कहा कि दिशा-निर्देशों में अमेरिका के सहयोगियों और साझेदारों के बीच, खासकर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


ऑस्टिन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा, जो पहल आज मैं पेश कर रहा हूं, वे चीन के प्रति अमेरिका सरकार के व्यापक रुख में निहित हैं और ये हमारे द्वारा राष्ट्रीय रक्षा रणनीति पर किए जा रहे कार्य में मदद करेगी। उन्होंने कहा, यह समय अब आगे बढ़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्टिन ने कहा, जिन कदमों का निर्देश आज मैं दे रहा हूं, उनसे सहयोगियों और साझेदारों के नेटवर्क को चुस्त-दुरुस्त बनाने की विभाग की क्षमता में सुधार होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने गत फरवरी में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चाइना टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। टास्क फोर्स में सेना के तीनों अंगों, विभिन्न लड़ाकू कमानों, रक्षा मंत्री के कार्यालय और खुफिया समुदाय से कर्मियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed