{"_id":"5f502f608ebc3e54695d7fae","slug":"american-blogger-cynthia-ritchie-asked-to-leave-pakistan-within-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया को देश से जाने को कहा, नेताओं पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया को देश से जाने को कहा, नेताओं पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
Thu, 03 Sep 2020 05:19 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची
- फोटो : Facebook
पाकिस्तानी नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची को पाकिस्तान ने 5 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने देश में उनके ठहरने की स्थिति के बारे में अधिकारियों से एक अंतिम फैसला करने को कहा, जिसके बाद पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया ने इस जून फेसबुक पर एक वीडियो डालकर पाकिस्तान में सनसनी ला दी थी। वीडियो में कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनके साथ यौन शोषण किया है।
विज्ञापन
सिंथिया पहले भी विवादों में घिरी हैं, उन्होंने बेनजीर भुट्टो पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर उन पर केस दायर किया गया था।