Airlines: न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट सुरक्षा कारणों से रोम डायवर्ट, विमान को मिली फिर से उड़ान भरने की अनुमति
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए292 ने 22 फरवरी को न्यूयॉर्क के जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इसे रोम डायवर्ट कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को रोम डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक विमान को रोम की ओर मोड़ दिया गया है। इटली की एएनएसए समाचार एजेंसी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि डायवर्जन कथित बम की धमकी की वजह से हुआ है।
एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट में एयरलाइन के हवाले से कहा गया है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान को संभावित सुरक्षा कारणों की वजह से रोम की ओर मोड़ दिया गया है। हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एबीसी न्यूज को बताया कि विमान लियोनार्डो दा विंची रोम फिउमिसिनो हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया है।
अमेरिकन एयरलाइंस ने जारी किया बयान
अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही फ्लाइट 292 को "संभावित सुरक्षा चिंता" के कारण रोम की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट को रोम के लियोनार्डो दा विंची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जहां कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच के बाद इसे उड़ान भरने की अनुमति दी। इस घटना के बाद एयरलाइन ने अपने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफ़ी मांगी और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट पर फ्लाइट की स्थिति देखें तो फ्लाइट एए292 ने 22 फरवरी को रात 8:14 बजे न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और अनुमान है कि यह स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे इटली के फिमिसिनो में लियोनार्डो दा विंची रोम फिमिसिनो एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.