फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Who will win in US elections, Donkey or Elephant

किसकी होगी अमेरिका में जीत, हिलेरी का 'गधा' या ट्रंप का 'हाथी'?

Wed, 09 Nov 2016 02:04 PM IST
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 09 Nov 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
Who will win in US elections, Donkey or Elephant
US elections

भारत में कांग्रेस के 'पंजे', भारतीय जनता पार्टी के 'कमल', लालू की 'लालटेन', मुलायम की 'साइकिल', मायावती के 'हाथी' और केजरीवाल की 'झाड़ू' की तो याद है न! कुछ इसी तरह जिक्र हो रहा है अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के 'गधे' और डोनाल्ड ट्रंप के 'हाथी' के बीच छिड़ी जंग का।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का चिह्न गधा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के डंकी या गधे का क‌िस्सा ये है कि उसे 1828 के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान पोस्टर के जरिए प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एंड्रयू जैकसन ने इसे इस्तेमाल किया, क्योंकि उनके विपक्षी उन्हें इस नाम से बुलाते थे। इसके बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार थॉमस नस्ट ने गधे का ही कार्टून अपने प्रचार में इस्तेमाल किया और फिर 19वीं सदी के अंत तक ये पार्टी का लोकप्रिय चुनाव चिह्न बन चुका था। वैसे भारत में भी तमाम राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों की पहचान उनके नेताओं से जुड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी का होता रहा इस्तेमाल

Who will win in US elections, Donkey or Elephant
Trump suppoeters

मिसाल के तौर पर कांग्रेस का 'पंजा' जिसे नेहरू-गाँधी परिवार ने या फिर लालू यादव ने जिस तरह 'लालटेन' का प्रचार कर उसे पूरे बिहार में लोकप्रिय बना दिया। उत्तर प्रदेश में 2012 के यूपी चुनावों में मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने चुनाव चिह्न 'साइकिल' से पूरे प्रदेश की यात्रा कर डाली।

अगर अमेरिका पर लौटें तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के चुनावी अभियान में इलिनॉय के एक स्थानीय अखबार ने हाथी का इस्तेमाल रिपब्लिकन पार्टी कैम्पेन के लिए किया।

वजह शायद ये रही होगी कि हाथी शक्ति का प्रतीक होता है! साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में भी लगभग सभी राज्यों में हैट, टी-शर्ट्स, मोबाइल फोन कवर और झंडों पर दोनों पार्टियों के रंग के साथ चुनाव चिह्न भी दिख जाते हैं। कुछ घंटों की ही बात है, पता चलने वाला है कि इस बार बाजी हाथी के नाम रहेगी या गधे के!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed