फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   what does Obama want to do after presidentship?

राष्ट्रपति के बाद क्या करना चाहते हैं ओबामा?

Wed, 26 Sep 2012 03:09 PM IST
वाशिंगटन/बीबीसी
वाशिंगटन/बीबीसी Updated Wed, 26 Sep 2012 03:09 PM IST
विज्ञापन
 what does Obama want to do after presidentship?
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक अमरीकी टेलीविज़न चैनल एबीसी से साक्षात्कार के दौरान कहा है कि वो राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं। साक्षात्कार के दौरान ओबामा ने कहा कि फ़िलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अमरीकी राष्ट्रपति पद का चुनाव दोबारा जीतना है लेकिन साथ ही उनका कहना था, 'मैं अध्यापन से बहुत प्यार करता हूं। मैं उसकी कमी महसूस करता हूं।'
विज्ञापन


सांसद बनने से पहले ओबामा ने शिकागो विश्वविधालय के लॉ स्कूल में लगभग 12 सालों तक पढ़ाया था।  एबीसी टेलीविज़न पर दिन में दिखाए जाने वाले टॉकशो 'द व्यू' में ओबामा पत्नी मिशेल ओबामा के साथ आए। कहा जा रहा है कि इसके ज़रिए ओबामा महिला वोटरों को आकर्षित करना चाहते थे।
विज्ञापन


अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अब केवल छह सप्ताह बाक़ी रह गए हैं और उनके प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी के प्रचारकों ने इस साक्षात्कार के लिए उनकी आलोचना की है। ओबामा संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के लिए बहुत थोड़े से समय के लिए न्यूयॉर्क आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान ओबामा कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मुलाक़ात करते थे लेकिन इस बार उन्होंने किसी से भी मिलने का कोई प्रोग्राम नहीं बनाया है।

मिट रोमनी के अनुसार ओबामा इसराइली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू से भी नहीं मिल रहे जो कि उनके अनुसार बहुत 'चिंताजनक' है। साक्षात्कार के दौरान हालांकि ओबामा और उनकी पत्नी से मुश्किल सवाल नहीं किए गए लेकिन साक्षात्कार लेने वाले चार पत्रकारों में से एक एलिज़ाबेथ हैसेलेबेक ने ओबामा से उनकी विदेश नीति के बारे में सवाल किए और पूछा कि क्या उनकी नीतियों ने अमरीका के मध्यम वर्ग को निराश किया है.

इस पर ओबामा का जवाब था, 'हमने जो भी किया है वो सिर्फ़ मध्यम वर्ग की फ़ौरी ज़रूरतों का ख्याल रखकर नहीं किया है बल्कि ये सोचकर किया है कि लगभग एक दशक से संघर्ष कर रहा मध्यम वर्ग ज़्यादा सुरक्षित महसूस करे।'

ओबामा का कहना था कि कर के मामले में उनकी सोच मिट रोमनी की सोच से बिल्कुल अलग है। एक दूसरी पत्रकार बारबारा वॉलटर्स ने जब पूछा कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद वो क्या करना पसंद करेंगे, इस पर ओबामा का जवाब था वो बच्चों के साथ कुछ करना चाहेंगे।

इस बारे में और अधिक विस्तार से बातचीत करते हुए ओबामा ने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता कि बच्चों के साथ केवल क्लास में ही मैं कुछ करूंगा। अलग-अलग शहरों में जाना और नौजवानों की मदद करना चाहूंगा ताकि उन्हें कुछ करने की संभावनाओं और मौक़ों के बारे में पता चले, ये विचार ही मुझे बहुत पसंद है।'


वॉलटर्स ने जब उन्हें सुझाव दिया कि मिशेल ओबामा को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए, इस पर ओबामा का कहना था, 'निश्चित तौर पर मिशेल एक शानदार उम्मीदवार होंगी लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि उनका ऐसा स्वभाव है।' यह साक्षात्कार मंगलवार को दिखाया जाएगा। इसके ठीक कुछ ही घंटों बाद मिट रोमनी की पत्नी ऐन एनबीसी चैनल पर जे लेनो के कार्यक्रम 'टुनाइट शो' में दिखेंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed