{"_id":"57f7a7f54f1c1bcd4026f5ff","slug":"we-will-continue-to-eliminate-the-safe-havens-of-terrorists-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की पनाहगाहों को खत्म करना जारी रखेंगे: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आतंकियों की पनाहगाहों को खत्म करना जारी रखेंगे: अमेरिका
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 07 Oct 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का कहना है कि वह आतंकवाद की उन पनाहगाहों को खत्म करने के लिए क्षेत्र के देशों के साथ काम करना जारी रखेगा, जो भारत के समक्ष भी खतरा पेश करती हैं। हालांकि, वह कांग्रेस के उस विधेयक पर टिप्पणी करने से बचता रहा, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका को पाकिस्तान को एक ‘आतंकी देश’ घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिका ने कश्मीर के मुद्दे समेत भारत और पाकिस्तान के बीच के विभिन्न मतभेदों को सुलझाने और मौजूदा तनाव को कम करने के लिए ‘सार्थक वार्ता’ का भी आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने लेकिन, कांग्रेस के उस विधेयक पर टिप्पणी नहीं की, जो कहता है कि अमेरिका को पाकिस्तान को एक ‘आतंकी देश’ घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
जब किर्बी से पूछा गया कि क्या सरकार कांग्रेस में एक विधेयक और एक ऑनलाइन याचिका का समर्थन करेगी, जो कहती है कि अमेरिका को पाकिस्तान को ‘आतंकी देश’ घोषित करना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘मैंने खासतौर पर ऐसे किसी विधेयक के बारे में कुछ नहीं देखा है और निश्चित तौर पर हम ऐसा (समर्थन) नहीं करते। इस संदर्भ में जो भी लंबित विधेयक आने वाला हो, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम जो... मैं जो क्षेत्र में मौजूद साझा खतरे, साझी चुनौती की बात कहूंगा... निश्चित तौर पर यह भारतीय लोगों के लिए भी खतरा है। हम कहेंगे कि हम पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ काम जारी रखने वाले हैं।