फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US told that Pakistan is developing new kind of leathel nuclear weapons

अमेरिका की खुफिया एजेंसी का खुलासा, भारत पर हमले जारी रखेगा पाकिस्तान

Wed, 14 Feb 2018 10:36 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
US told that Pakistan is developing new kind of leathel nuclear weapons

वैश्विक पटल पर बेइज्जत होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान नए तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। जिसमें छोटी दूरी के खतरनाक हथियार शामिल हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के खुफिया विभाग के प्रमुख ने चेताया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह लगातार भारत के अंदर हमले कर रहे हैं, इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ने का जोखिम है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेन कोट्स का बयान जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर पर पाक स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले के कुछ दिन बाद आया है। इसमें छह सुरक्षाकर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


डैन कोट्स ने विश्वव्यापी खतरों पर चर्चा के दौरान चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों समेत नए प्रकार के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। जिसमें समुद्र और हवा में छोड़ी जाने वाली क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के तनाव पर चर्चा करते हुए डैन कोट्स ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकी समूह भारत में हमले जारी रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान समर्थित गतिविधियों से दोनों देशों के बीच का तनाव और बढ़ सकता है।

चीन-भारत के भी तनावपूर्ण रिश्ते रहेंगे

सीनेट की प्रवर समिति की सुनवाई के सामने डैन कोट्स ने कहा कि इस्लामाबाद के समर्थित आतंकी समूह भारत और अफगानिस्तान पर हमला करने की योजना बनाने की कोशिश जारी रखेंगे। वह पाकिस्तान को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाए रखेंगे। बिना किसी आतंकी संगठन का जिक्र किए उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भारत और पाकिस्तान का तनाव बढ़ेगा। 

पाकिस्तानी आतंकी समूहों के किसी हमले का हवाला दिए बिना कोट्स ने सीनेटरों से कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों एशियाई देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। भारत और पाक के संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे। नियंत्रण रेखा पर हिंसा जारी रहेगी और अगर भारत में कोई बड़ा आतंकी हमला या एलओसी पर हिंसा की बड़ी घटना होती है तो इसके बढ़ने का जोखिम ज्यादा है।

कोट्स के मुताबिक, भारत और चीन के बीच तीन महीने तक चले दोकलम गतिरोध को बातचीत से हल किए जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे। उन्होंने कहा, प्रॉपर्टी सेक्टर के ठंडा रहने से चीन की विकास दर में कमी आ सकती है। वहीं कर प्रणाली में बदलाव और नोट बंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed