फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump receives his 3 citizens freed by North Korea at an airbase

उत्तर कोरिया ने तीन अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा, एयरपोर्ट लेने पहुंचे ट्रंप

Thu, 10 May 2018 02:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump receives his 3 citizens freed by North Korea at an airbase
डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरिया में तीन अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी रिहाई के लिए विदेश मंत्री माइक पोंपिओ बुधवार को कोरियाई प्रायद्वीप पहुंचे थे। जिसके बाद तीनों को रिहा कर दिया गया है। उन्हें लेकर वह अमेरिका रवाना हो गए थे। अपने तीन नागरिकों को वाशिंगटन के नजदीकी एयरबेस में लेने के लिए खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे।

विज्ञापन


डोनाल्ड ने उत्तर कोरिया के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम किम जोंग-उन के इस निर्णय का स्वागत करते हैं कि उन्होंने इन तीनों को मुलाकात से पहले रिहा कर दिया। यह हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण चीज है। बता दें कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच प्रस्तावित शिखर वार्ता से पहले कूटनीतिक रिश्तों में सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


पोंपिओ कुछ ही सप्ताह के अंतराल पर दूसरी बार उत्तर कोरिया गए थे। हालांकि विदेश मंत्री के तौर पर यह उनका पहला आधिकारिक दौरा था। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात की जमीन तैयार करने के लिए वह बिना किसी औपचारिक घोषणा के यहां पहले भी जा चुके हैं। कहा जा रहा था कि अमेरिकी नागरिकों की रिहाई की प्रक्रिया भी उन्होंने आगे बढ़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल तक उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण कार्यक्रमों को लेकर किम और ट्रंप ने एक-दूसरे को अपमानित किया था और युद्ध की चेतावनी भी दी थी। हालांकि बाद में सुर बदलते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रसारित एक टीवी संबोधन में कहा था कि हमारा मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed