{"_id":"590187e94f1c1b9928c0e7c5","slug":"us-air-force-tests-the-minuteman-iii-intercontinental-ballistic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया के साथ बढ़ा टकराव, US ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कोरिया के साथ बढ़ा टकराव, US ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
मिनटमैन III का सफलतापूर्वक परीक्षण
- फोटो : The Hindu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ते तनाव के बीच कैलिफोर्निया हवाई अड्डे से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। अमेरिका के एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड एयरमैन की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 3 मिनट पर मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का एकल परीक्षण किया। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल का परीक्षण सफल रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की वजह से चीन ने लॉन्च किया पहला एयरक्राफ्ट करियर
विज्ञापन
अमेरिकी एयरफोर्स के अनुसार परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने मार्शल द्वीप समूह में क्वाजालीन एटोल तक की दूरी तय की। ये अपनी लॉन्चिंग साइट से करीब 4,200 मील की दूरी पर था।
विज्ञापन
आईसीबीएम टेस्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम मिनटमैन III की संचालन विश्वसनीयता को दर्शाता है। ये अमेरिका की मजबूत सैन्य क्षमता की गवाही देता है इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और सहयोगी दलों, भागीदारों की सुरक्षा के प्रमुख तत्व के रूप में मजबूत, विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक बनाए रखने की अमेरिकी क्षमता को भी सुनिश्चित करता है।
ये भी पढ़ें- परमाणु हमले के लिए नॉर्थ कोरिया तैयार, बोला- अमेरिका सहित पूरी दुनिया खत्म कर देंगे
मिनटमैन III अमेरीकी न्यूक्लियर ट्राइड के 3 सैन्य ताकतों में से एक है, जिसमें बी 52 स्ट्रैटफोर्ट्रेस और बी-2 स्पिरिट जैसी रणनीतिक बमबारी शामिल हैं, इसके साथ ही इसमें नौसेना पनडुब्बियों द्वारा प्रदत्त बैलिस्टिक मिशन भी शामिल है।
इससे पहले इस साल की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने का दावा किया था। उत्तर कोरिया के इस दावे से अमेरिका सहित देश के अन्य देशों की भी नींद उड़ गई थी। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने कहा था कि अब उत्तर कोरिया को दुश्मन देश छूने की हिमाकत नहीं कर सकते क्योंकि वह पूरब की एक बड़ी सैन्य ताकत के रूप में उभर रहा है।