फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US 21 state targeted by Russian government hackers in 2016 presidential election donald trump

US के 21 राज्यों का दावा- ट्रंप को जीत दिलाने के लिए रूसी हैकर्स ने की कोशिश

Sat, 23 Sep 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 23 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
US 21 state targeted by Russian government hackers in 2016 presidential election donald trump
trump

अमेरिका के 21 राज्यों की तरफ से किया गया है कि US में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलवाने की कोशिश की थी। इन राज्यों का दावा है कि रूसी सरकार के हैकर्स ने ट्रंप के समर्थन में वोटों को बदलने की नाकाम कोशिश की थी। हालांकि, इससे पहले तक रूस किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात को नकार चुका है और डोनाल्ड ट्रंप भी रूस के साथ इस तरह का कोई समझौता होने की बात को नकार चुके हैं।

विज्ञापन


जिन राज्यों ने हैकिंग का दावा किया उसमें विस्कनसिनस, ओहियो, अलबामा, कनेक्टिकट, मिनेसोटा, टेक्सास और वाशिंगटन शामिल हैं। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है  कि कथित रूसी हैकर्स वोटों को अपने मन मुताबिक बदल भी पाए। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: किम जोंग ने उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, ट्रंप ने कहा- ऐसा सबक सिखाऊंगा हमेशा रहेगा याद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कोलोराडो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट वेन विलियम्स ने कहा 2016 चुनाव से लगभग एक हफ्ते पहले सिस्टम्स को स्कैन किया गया था। उन्होंने कहा कि यह ऐसा था कि चोर दरवाजे के आपसपास चक्कर काट रहा हो लेकिन दरवाजे को लॉक देखकर वहां से वापस चला जाए।

अमेरिका में आठ नवंबर 2016 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इसमें हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला था। हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं। वहीं ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से खड़े थे। इसमें ट्रंप की जीत हुई थी। 71 साल के ट्रंप बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed