फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   US president Donald Trump is mental patient says North Korean leader Kim Jong-un 

किम जोंग ने उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, ट्रंप ने कहा- ऐसा सबक सिखाऊंगा हमेशा रहेगा याद

Fri, 22 Sep 2017 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
US president Donald Trump is mental patient says North Korean leader Kim Jong-un 
trump and kim - फोटो : File Photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को पागल आदमी कहा है।

विज्ञापन


ट्रंप ने अपने इस ट्वीट में  लिखा है कि उत्तर कोरिया का किम जोंग-उन एक पागल आदमी है, जिसे अपने नागरिकों के भूखे मरने या मारे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें ऐसी कार्रवाई करेंगे जैसी पहले कभी नहीं हुई होगी।
विज्ञापन

 
दरअसल, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘मानसिक विक्षिप्त’ करार दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाते हुए तानाशाह किम ने चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति को संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के खात्मे संबंधी बयान देने के लिए ‘भारी कीमत’ चुकानी होगी।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम ने ट्रंप द्वारा उसे ‘रॉकेट मैन’ कहे जाने को लेकर अमेरिकी नेता के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाए। उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच से एक संप्रभु राष्ट्र को ‘पूरी तरह बर्बाद’ करने वाला बयान ‘मानसिक विक्षिप्त’ ट्रंप की अनैतिक मंशा को दर्शाता है। किम ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि फिलहाल वह अपने रास्ते से हटने वाला नहीं है। उसने कहा, ट्रंप का बयान यह साबित करता है कि मैंने जो रास्ता चुना है वह सही है और इसी पर मुझे अंत तक चलना है।

पढ़ें - हथियारों से नहीं बातों से लड़ रहे हैं उत्तर कोरिया और अमेरिका

बता दें कि ट्रंप ने बीते मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमला हुआ तो वाशिंगटन उसे ‘पूरी तरह बर्बाद’ कर देगा। वहीं उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका से बचने के लिए उसे परमाणु प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत है।


 

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर 'महाबम' गिराने की दी धमकी

US president Donald Trump is mental patient says North Korean leader Kim Jong-un 
North Korea

इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकाते हुए कहा कि वह प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने पर विचार कर सकता है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग-हो ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि भविष्य में शायद प्रशांत महासागर के ऊपर अभूतपूर्व स्तर का हाइड्रोजन बम का परीक्षण हो सकता है। फिलहाल यह हमारे नेता पर निर्भर करता है। मैं इस बारे में अच्छी तरह नहीं जानता।

उकसावे वाली कार्रवाई कर सकता है किम
कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनीफिकेशन के विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन उकसावे वाली कार्रवाई कर सकता है। विश्लेषक चुंग सुंग यून ने कहा कि इस बात की ‘काफी अधिक संभावना’ है कि किम भविष्य में कोई उकसावे की कार्रवाई कर सकता है। यद्यपि यह साफ नहीं है कि किम जोंग-उन क्या करेगा लेकिन इस बात की संभावना है कि वह उत्तरी प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed