{"_id":"5b4a9d104f1c1b52748b4c77","slug":"united-states-engaged-in-spying-for-us-military-exercises","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के सैन्य अभ्यास की जासूसी में जुटा चीन, अमेरिकी हवाई तट पर निगरानी करने का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के सैन्य अभ्यास की जासूसी में जुटा चीन, अमेरिकी हवाई तट पर निगरानी करने का आरोप
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण चीन सागर में अमेरिका ने चीन पर सैन्यीकरण का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है। अमेरिकी प्रशांत बेड़े के प्रवक्ता और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन का एक जासूसी जहाज अमेरिकी नेतृत्व में हवाई तट पर चल रहे सैन्य अभ्यास की जासूसी कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में यूएस-प्रशांत बेड़े के प्रवक्ता कप्तान चार्ल्स ब्राउन ने कहा कि हवाई के आसपास वाले क्षेत्र में चीनी नौसेना का एक निगरानी जहाज अमेरिकी क्षेत्रीय समुद्र के परिचालन की निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि यह जहाज अमेरिकी समुद्र सीमा से बाहर ही रहेगा और प्रशांत क्षेत्र में समुद्री अभ्यास को बाधित नहीं करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना के इसि वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन का यह जासूसी जहाज 11 जुलाई को हवाई के जलक्षेत्र में पहुंचा है। फिलहाल यह जहाज अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में नहीं घुसा है। इस सैन्य अभ्यास के लिए मई में इस साल चीन को इसलिए आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि वह दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाकों में एंटी-शिप मिसाइलों समेत सैन्यीकरण के साजो-सामान तैनात कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 2014 और 2016 में भी चीन ने सैन्य अभ्यास की निगरानी के लिए सहायक जनरल इंटेलिजेंस जहाजों के रूप में पहचाने जाने वाले जासूसी जहाजों को भेजा था।
चीनी कंपनी से अमेरिका ने हटाए निर्यात प्रतिबंध
दोनो महाशक्तियों के बीच तनाव की खबरों के बीच अमेरिका ने चीन की जेडटीई कंपनी के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को औपचारिक रूप से खत्म कर दिया है। महत्वपूर्ण कलपुर्जों की आपूर्ति रुकने से यह कंपनी ढहने के कगार पर आ गई थी।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने इसकी पुष्टि की। अमेरिका का यह फैसला चीनी कंपनी के लिए एक राहत बनकर आया है। हालांकि अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि वह कंपनी पर निगरानी रखेगा, ताकि वह ईरान और उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के किसी और उल्लंघन नहीं करे।