{"_id":"594b81b44f1c1b77408b4784","slug":"un-report-says-in-2050-world-s-population-will-be-10-billion-and-india-surpass-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"2050 में विश्व की आबादी होगी 10 अरब, चीन को पीछे छोड़ेगा भारत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
2050 में विश्व की आबादी होगी 10 अरब, चीन को पीछे छोड़ेगा भारत
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड नेशन्स ने आबादी को लेकर एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसके मुताबिक अगले सात सालों में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी। यूएन के इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट को द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेट्स: द 2017 रिवीजन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक पूरे विश्व की आबादी करीब 10 अरब तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व की कुल आबादी अभी 7.6 अरब है और वो 2050 तक 9.8 अरब हो जाएगी। वहीं नाईजीरिया अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा। विश्व की आबादी में 8.3 करोड़ की हर साल बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
भारत की फिलहाल आबादी 134 करोड़ है और चीन की 141 करोड़ है, लेकिन भारत 2024 तक इस आंकड़े को पार करके चीन को पीछे छोड़ देगा। भारत के लिए देखा जाए तो कुछ समय बाद यहां 60 साल की उम्र वालों की आबादी दोगुनी हो जाएगी। इस वक्त करीब 14 करोड़ ऐसे लोग हैं, जोकि कुल आबादी का 11 फीसदी है।
विज्ञापन