{"_id":"5b6b15c94f1c1b54208b7a40","slug":"twenty-one-thousand-indians-staying-in-us-even-after-visa-expires","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा खत्म होने पर भी अमेरिका में रुके हैं 21 हजार भारतीय","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीजा खत्म होने पर भी अमेरिका में रुके हैं 21 हजार भारतीय
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल अमेरिका में 21,000 से ज्यादा भारतीय उनकी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में ही रुके रहे हैं।
विज्ञापन
नियमानुसार वीजा अवधि खत्म होने से पहले विदेशियों को उनके देश वापस जाना होता है। हालांकि, वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अमेरिका में रुके रहने वाले विदेशियों के बीच भारतीयों की संख्या बहुत अधिक नहीं है लेकिन भारत उन शीर्ष 10 देशों में शुमार हो गया है, जिसके नागरिक अमेरिका में वैध रूप से आए और अवैध रूप से रुके हुए हैं।
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अक्तूबर 2016 से सितंबर 2017 के बीच 7,01,900 विदेशी हवाई या समुद्र मार्ग से अमेरिका आए। ये लोग वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वहीं रुके रहे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में 10.7 लाख से ज्यादा भारतीयों ने बी-1 और बी-2 वीजा पर अमेरिकी यात्रा की। यह वीजा कारोबार, यात्रा और पर्यटन यात्रा के लिए जारी किया जाता है। इनमें से 14,204 भारतीय अमेरिका में ही रुके हुए हैं।
माना जा रहा है कि यह अवैध आप्रवासी के रूप में अमेरिका में ही रह रहे हैं। वहीं, 2016 में 10 लाख से अधिक भारतीय अमेरिका आए, जिनमें से 17,763 लोग वीजा अवधि खत्म होने के बाद तक रहे। इनमें से 2,040 भारतीय वीजा खत्म होने के कुछ समय बाद वापस चले गए जबकि 15,723 लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में 1,27,435 भारतीय छात्र और शोध अभ्यर्थी एफ, जे और एम श्रेणी के वीजा पर अमेरिका आए, जिनमें से 4,400 भारतीय अवधि खत्म होने के बाद भी यहीं रह गए