फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Tulsi Gabbard launches his campaign for US Presidential

तुलसी गबार्ड ने शुरू किया अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान

Mon, 04 Feb 2019 07:26 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 04 Feb 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Gabbard launches his campaign for US Presidential
Tulsi Gabbard

अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली हिंदू-अमेरिकी तुलसी गबार्ड ने शनिवार को राष्ट्रपति पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपना अधिकारिक अभियान शुरू कर दिया। अमेरिकी सेना में मेजर रहीं और 12 महीने के लिए इराक में युद्ध तैनाती पर रह चुकीं 37 वर्षीय तुलसी ने यहां एक कार्यक्रम में मिशन-2020 में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उतरने के लिए अपनी दावेदारी ठोकने की औपचारिक शुरुआत की। 

विज्ञापन


हवाई से चार बार से रिकॉर्ड वोटों से जीतकर सांसद बन रहीं तुलसी ने कहा कि जब हम वालंटियर के तौर पर सेवा करने के लिए अपना दायां हाथ उठाते हैं, तो अपने देश की सेवा के लिए हमारे निजी हित किनारे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ आज मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करती हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। मुश्किलें कड़ी होंगी, लेकिन मैं जानती हूं कि जब हम अपने लोगों ओर हमारे देश के लोगों के प्यार के लिए एकजुट खड़े होंगे तो कोई भी ऐसी बाधा नहीं है, जिसका हम मुकाबला नहीं कर सकते। कोई ऐसी लड़ाई नहीं है, जिसे हम जीत नहीं सकते।%
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नहीं होकर भी हैं हिंदू

तुलसी गबार्ड भारतीय मूल की नहीं होकर भी हिंदू हैं। दरअसल उनका जन्म अमेरिका के समोआ में एक कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ था। लेकिन उनकी मां हिंदू धर्म को मानने वाले हवाई द्वीप के कॉकेशियन समुदाय से थीं। इसी के चलते तुलसी बचपन से ही हिंदू धर्म की अनुयायी रही हैं। पहली हिंदू-अमेरिकी सांसद बनने के बाद तुलसी ने भगवत गीता के नाम पर ही शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed