{"_id":"58d345b84f1c1ba06e1a29d6","slug":"trump-fights-for-healthcare-bill-makes-headway-with-conservatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के 'हेल्थ केयर बिल' पर टिकीं सबकी नजरें, आज हो सकता है पास","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के 'हेल्थ केयर बिल' पर टिकीं सबकी नजरें, आज हो सकता है पास
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के हाऊस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में आज हेल्थकेयर बिल पर बहस होगी। ट्रंप सरकार ने इस बिल के पास होने की संभावना जताई है। हालांकि कई सांसद इसके खिलाफ वोट भी कर सकते हैं। ट्रंप पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पुराने कानून 'ओबामा केयर' को बदलकर नया 'हेल्थ केयर' कानून बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस बिल पर होने वाली वोटिंग पर वैश्विक मार्केट की नजरें भी लगी हुई हैं। इस बिल से मार्केट के कई शेयरों पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इसका असर सीधे टैक्स नियमों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइजर ने बताया कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बिल पर हमें वोट मिलेंगे और हेल्थकेयर बिल पारित हो जाएगा।