फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump favours merit-based immigration system

अमेरिका ने माना भारतीय आईटी पेशेवरों का लोहा, मिल सकती है राहत 

Wed, 15 Feb 2017 04:04 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Wed, 15 Feb 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
Trump favours merit-based immigration system
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : SE
अमेरिका में भारतीय आईटी पेशेवरों का लोहा मानते हुए आखिरकार ट्रंप प्रशासन भी मान रहा है कि कोई ऐसा रास्ता खोजा जाना चाहिए जिससे कि अमेरिका में रोजगार के अवसर भी कम नहीं हों और भारतीयों की भी परेशानी न बढ़े। इसी के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली का समर्थन किया है जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था व रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ साथ भारतीयों के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकेगी। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रंप के इस विचार का भारतीय आईटी पेशेवर और उद्यमी भी स्वागत करेंगे। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ नीति सलाहकार स्टीफन मिलर ने एनबीसी न्यूज को बताया कि - ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में योग्यता आधारित प्रणाली होनी चाहिए। इसके तहत अमेरिका में आने वाले लोग हमारी अर्थव्यवस्था के विकास के लिए आर्थिक तौर पर विभिन्न प्रकार के लाभ लेकर आएं और सभी के रोजगार में वृद्धि के लिए मदद करें।’ अमेरिका में भारतीय आईटी पेशेवरों और उद्यमियों को सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मिलर ने यह भी कहा कि कोई भी वैध आव्रजन व्यवस्था अमेरिकी कर्मचारियों को न तो विस्थापित और न ही ‘धोखाधड़ी’ करे। एच-1बी वीजा प्रणाली के खिलाफ अक्सर ये दो आरोप लगते रहे हैं। अमेरिकी सांसद, संघीय नेता और ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी इस वीजा प्रणाली पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि - ‘हम एक कानून सम्मत आव्रजन प्रणाली लेकर आएंगे। हम अपने देश को समृद्ध बनाएंगे और लाभांवित करेंगे।’ मिलर का मानना है कि अमेरिका में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जो पहले अमेरिकियों को रोजगार देती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ट्रंप प्रशासन पर बढ़ता रहा है भारतीयों के लिए दबाव

Trump favours merit-based immigration system
डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका में ट्रंप की प्रवासी नीतियों को लेकर एक तरफ तो आईटी पेशेवरों में अनिश्चितता को लेकर डर फैला हुआ है और दूसरी तरफ बड़ी आईटी कंपनियों में नीतियों के खिलाफ गुस्सा है। 

ट्रंप द्वारा अमेरिकियों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए एच-1 बी वीजा को और सख्त करते हुए सस्ते दामों पर विदेशियों को नौकरी देने पर रोक लगनी है। इससे भारतीयों को सबसे ज्यादा नुकसान होना तय है, जबकि अमेरिका की अधिकांश कंपनियों में प्रतिभाशाली भारतीयों को संख्या सबसे अधिक है। 

ट्रंप की इस नीति के खिलाफ एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर और फेसबुक जैसी कंपनियों ने भी विरोध जताते हुए दबाव बनाया है। हाल ही में भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकी आईटी पेशेवरों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए सिलिकॉन वेली में विरोध दर्ज कराया था। ग्लोबल इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स एसोसिएशन ने भी किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने का समर्थन किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed