फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump administration wants social media details from all visa applicants

अमेरिकी वीजा पाना अब हुआ और ज्यादा मुश्किल, बतानी होगी सोशल मीडिया की डिटेल्स

Fri, 30 Mar 2018 02:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Trump administration wants social media details from all visa applicants
trump modi

अमेरिका अपनी वीजा पॉलिसी को हर एक नए दिन के साथ कठोर बनाता जा रहा है। इस क्रम में अब अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों को अपने पिछले फोन नंबर, ई-मेल पता और सोशल मीडिया की जानकारियों को साझा करना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि उन्हें किसी देश से निकाला तो नहीं गया था या उनके परिवार का कोई सदस्य आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं था। 

विज्ञापन


ऐसा अमेरिका की सुरक्षा को देखते हुए और बाहरी खतरों से निपटने के लिए किया जा रहा है। फेडरल रजिस्ट्रर में दर्ज एक दस्तावेज के मुताबिक, जो भी गैर-अप्रवासी अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं उन्हें नए नियमों के तहत वीजा फॉर्म में निर्धारित सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नए वीजा फॉर्म में पूछे गए इन सवालों से 710,000 प्रवासी और 14 मिलियन गैर-अप्रवासी प्रभावित होंगे। 

मालूम हो कि इस नए प्रोसेस के तहत प्रशासन ने लोगों से 5 साल के सोशल मीडिया हेन्ड्ल्स का डीटेल, ई-मेल ऐड्रेस और फोन नंबर की मांग की है। यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट वीजा के लिए आवेदन करने वालों के सोशल मीडिया, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर की समीक्षा के लिए इन सब की जांच करना चाहता है। इस तरह की जानकारी किसी की भी वीजा एप्लीकेंट्स की आइडेंटिटी को कन्फर्म करने और सुरक्षा लिहाज से भी आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed