फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   To end American shutdown, Donald Trump aggressive before voting

अमेरिकी शटडाउन खत्म करने के लिए मतदान से पहले बरसे ट्रंप

Mon, 22 Jan 2018 03:54 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन Updated Mon, 22 Jan 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
To end American shutdown, Donald Trump aggressive before voting

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बजट गतिरोध दूर करने के मसले पर अपने विरोधियों पर फिर से प्रहार किया है। गतिरोध दूर करने को लेकर अमेरिकी संसद सदस्य आपस में बंटे हुए हैं। अमेरिकी शटडाउन के कारण लाखों कर्मचारियों को बिना वेतन काम करने को बाध्य होना पड़ा है। शुक्रवार आधी रात को शुरू हुआ शटडाउन का असर अब तक सीमित रहा है, लेकिन यदि गतिरोध जारी रहा तो सोमवार से गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। इसके कारण न्यूयार्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बंद हो गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों ने 20 जनवरी को बजट की समय सीमा समाप्त होने से पहले कामचलाऊ बजट पास न करने को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़े हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘यह देखकर अच्छा लग रहा है कि रिपब्लिकन सांसद सीमा की सुरक्षा में जुटी हमारी सेना के लिए किस तरह लड़ रहे हैं। वहीं डेमोक्रेट सांसद अवैध अप्रवासियों को हमारे देश में बिना जांच-पड़ताल के घुसाना चाहते हैं।’ 

उन्होंने शटडाउन खत्म करने के लिए अपने सांसदों से प्रक्रियागत कौशल दिखाते हुए सामान्य बहुमत से बजट पास कराने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed