फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   three Pakistani named as Lashkar-e-Taiba terrorist facilitators by US Treasury

अमेरिका ने तीन पाकिस्तानियों को बताया आतंकी संगठनों का मददगार, बैन लगाने की तैयारी

Thu, 08 Feb 2018 09:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
three Pakistani named as Lashkar-e-Taiba terrorist facilitators by US Treasury

अमेरिका की ओर से आतंकियों को बेनकाब करने की कोशिशें लगातार जारी है। अमेरिका तीन पाकिस्तानियों को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने के चलते उन्हें वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिका के राजकोषीय विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ये तीनों संदिग्ध आतंकी अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान के लिए फंड मुहैया करने का काम करते हैं। विभाग के मुताबिक तीन आतंकियों के नाम रहमान जेब फकीर मोहम्मद, हिज्ब उल्लाह अस्तम खान और दिलावर खान नादिर खान है। इन तीनों को वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये तीनों आतंकी इन संगठनों को हर संभव मदद करने में जुटे रहते हैं। रहमान जेब पर आरोप है कि उसने खाड़ी देशों में लश्कर-ए-तैयबा को फंड की मदद की थी। इतना ही नहीं उसने शेख अमिनुल्लाह की 2014 में खाड़ी देश में मदद भी की थी। वहीं हिज्ब उल्लाह ने भी शेख अमिनुल्लाह की कई यात्राओं में उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलावर को शेख के काफी करीब बताया गया है और उसके लिए पाकिस्तान में होने वाली यात्राओं का सारा काम दिलावर ही देखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed