फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Stormy Daniels lawyer said that adult star physically threatened over Trump affair

ट्रंप के साथ अफेयर की वजह से इस एडल्ट स्टार को मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Mar 2018 11:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Stormy Daniels lawyer said that adult star physically threatened over Trump affair
स्टोर्मी डैनियल्स- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर को लेकर एडल्ट फिल्म स्टार स्टोर्मी डैनियल्स को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा उन्हें चेतावनी दी गई कि वह राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप रहे। यह बात स्टार के वकील ने शुक्रवार को बताईं। एटॉर्नी माइकल एवनाटी ने यह विवरण नहीं दिया कि स्टेफनी क्लिफोर्ड जो प्रोफेशन के लिए स्टोर्मी डैनियल्स का नाम इस्तेमाल करती हैं, को किस तरह की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि वह खुद एक इंटरव्यू में इसके बारे में खुलासा करेंगी। 

विज्ञापन


स्टोर्मी के वकील ने कहा- मेरी क्लाइंट को जान से मारने की धमकी दी गई ताकि वह ट्रंप के बारे में जो कुछ जानती हैं उसपर अपना मुंह ना खोलें। उनके साथ जो कुछ हुआ उसकी जानकारी वह खुद “60 मिनट्स” के इंटरव्यू में देंगी। एडल्ट स्टार ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि उनका ट्रंप के साथ साल 2006 में अफेयर था। दोनों का रिश्ता कुछ महीनों तक चला।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति ने इससे साफ इंकार कर दिया है। ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन को लिखे पत्र में स्टोर्मी ने उन्हें 130,000 डॉलर राष्ट्रपति के अकाउंट में जमा करवाने की बात कही। इससे वह खुद को नॉन-डिस्कलोजर एग्रीमेंट (दो पार्टियों द्वारा एक-दूसरे की गुप्त जानकारी सार्वजनिक ना किए जाने का सामझौता) से मुक्त हो सकें। मगर कोहेन ने इस ऑफर पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोहेन ने कहा था कि उसने स्टोर्मी को साल 2016 में राष्ट्रपति प्रचार अभियान के दौरान  130,000 डॉलर दिए थे। हालांकि कोहेन ने यह नहीं बताया कि उन्होंने यह रकम क्यों दी थी और क्या ट्रंप को इसकी जानकारी थी। एडल्ट स्टार के वकील ने बताया कि 6 और महिलाएं उनके संपर्क में हैं जो ट्रंप के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed