फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   stephen paddock who killed 59 people in las vegas, know his story

लास वेगास में 59 लोगों की जान लेने वाले 64 साल के स्टीफन की कहानी

Wed, 04 Oct 2017 03:53 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 04 Oct 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
stephen paddock who killed 59 people in las vegas, know his story
स्टीफन पैडक - फोटो : BBC

अमेरिका में लास वेगास के एक कंसर्ट में गोलीबारी कर 59 लोगों की जान लेने वाले स्टीफन पैडक पेशे से एक अमीर अकाउंटेट और बड़े जुआरी थे। वे रिटायरमेंट के बाद अपनी प्रेमिका के साथ रह रहे थे। अधिकारियों के अनुसार पैडक के पास पायलट और शिकार करने का लाइसेंस था और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

विज्ञापन


पैडक के एक पड़ोसी ने बताया कि उनका दो बार तलाक हो चुका है। उन्होंने पैडक को एक अजीब शख्स बताया। हालांकि पैडक के भाई ने उन्हें एक सामान्य आदमी बताया जिसे वीडियो पोकर खेलना, गाने सुनना और बर्रिटोस खाना पसंद था। पैडक ने स्थानीय समय के मुताबिक रविवार रात को एक कंसर्ट में संगीत प्रेमियों पर गोलियों की बारिश कर दी थी। इस हमले में 59 लोगों की मौत हुई जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: लास वेगास हमला: अटैक से एक दिन पहले ही हमलावर ने विदेश भेजे थे 1 लाख डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडक ने पुलिस से घिरने के बाद खुद को गोली मारी ली थी। आधुनिक अमेरिका के इतिहास की इसे सबसे भयावह शूटिंग बताया जा रहा है। इससे पहले जून 2016 में फ्लोरिडा के एक नाइटक्लब में हुई शूटिंग में 49 लोगों की मौत हो गई थी। पैडक के भाई एरिक पैडक ने बताया, ''इस घटना से हमारा पूरा परिवार हैरान है, स्टीफन पैडक को वीडियो पोकर खेलना पसंद था, वे घूमने-फिरने के शौकीन थे। वे मां के लिए कुकीज भी भेजते थे।''

एरिक ने बताया कि स्टीफन पैडक बहुत बड़े जुआरी थे। उनके पिता एक बैंक लुटेरे थे, और एक वक्त था जब उनका नाम एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल था। पैडक ने पिछले गुरुवार को होटल के 32वें फ्लोर के एक कमरे को बुक किया था। पुलिस ने इस कमरे से 23 हथियार बरामद किए हैं। मेसकिट स्थित पैडक के घर से भी पुलिस को भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है।

उनकी कार से अमोनियम नाइट्रेट मिला है, साथ ही कई पाउंड की विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शेरिफ जोसेफ लोमबर्डो ने कहा, ''मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि उस सनकी आदमी के दिमाग में क्या चल रहा था।''

इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि पैडक उनका सिपाही था

stephen paddock who killed 59 people in las vegas, know his story

न्यू फ्रंटियर आर्मरी के डेविड फेमिग्लिटी ने बीबीसी को बताया, ''पैडक ने पिछली बसंत के महीने में उनके स्टोर से कुछ हथियार खरीदे थे।''हालांकि फेमिग्लिटी कहते हैं कि वीडियो में पैडक जिस शॉटगन और राइफल का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं, वह उन्होंने बाद में मॉडिफाई की होगी। एफबीआई ने कहा कि उनके एजेंटों ने इस बात की शिनाख्त कर ली है कि पैडक का विदेशी आतंकी समूहों से कोई संपर्क नहीं था।

दूसरी तरफ इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि पैडक उनका सिपाही था। पैडक पुलिस के लिए कभी समस्या नहीं रहा था। उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के अलावा कोई मामला नहीं था। एनबीसी न्यूज के मुताबिक पैडक ने हाल में जुए में खूब पैसे लगाए थे। हालांकि अभी साफ नहीं है कि पैडक ने बाजी जीती थी या हारी थी। बंदूकधारी के दूसरे भाई ब्रूस पैडक ने एनबीसी को बताया कि उनका भाई प्रॉपर्टी में लाखों में निवेश करता था।

इससे पता चलता है कि स्टीफन पैडक के पास पैसे की कमी नहीं थी। रिपोर्टों के मुताबिक स्टीफन कई फ्लैटों के मालिक थे और उन्हें किराए से पैसे मिलते थे। डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर लॉकहीड मार्टिन ने कहा है कि पैडक उनकी पुरानी कंपनी में तीन दशक पहले काम कर चुके थे।

जून 2016 से स्टीफन पैडक मेसकीट में अपने दो मंजिले घर में रह रहे थे। इस घर में स्टीफन अपनी 62 साल की प्रेमिका मारिलोऊ डैनली के साथ रहते थे। पुलिस ने इस हमले में डैनली की संलिप्तता को खारिज कर दिया है। जब स्टीफन ने यह हमला किया तो डैनली जापान में थीं। अब भी वो जापान में ही हैं।

डैनली ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और वो 20 साल पहले नेवादा आ गई थीं। स्टीफन की एक पूर्व पड़ोसी ने वॉशिंगटन पोस्ट से कहा है कि दोनों अक्सर बंद दरवाजे में रहते थे। उन्होंने कहा, ''वो अजीब था। वो खुद में ही रहता था। ऐसा लगता था कि पड़ोस में कोई रहता ही नहीं है। वो तुनकमिजाज था। वो बहुत शांत नहीं था।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed