फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   stephen hawkins slammed the asessted suicide law

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने की इच्छामुत्यु की वकालत

Wed, 03 Jun 2015 06:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
stephen hawkins slammed the asessted suicide law

मोटर न्यूरोन से पीड़ित दुनिया के महान भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिन्स ने इच्छामृत्यु की वकालत करते हुए उसे जायज बताया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अपने लिए इच्छामृत्यु चुनने वाले को ये अधिकार मिलना चाहिए। इसे गैर-कानूनी नही होना चाहिए।

स्टीफन ने इच्छामृत्यु के उस कानून को चुनौती दी है जिसमे इच्छामृत्यु की मांग कर रहे व्यक्ति के परिवार को दोषी या अपराधी घोषित किया जाता है।
.
स्टीफन का कहना है कि किसी की इच्छा के विरुध उसे जीवित रखना उसका परम अपमान है। उन्हें लगता है कि अगर वो असहनीय दर्द से पीड़ित हो तो उन्हें मर जाना चाहिए।
विज्ञापन


स्टीफन ने 2013 में भी इस कानून की पैरवी की थी। अपनी बात रखते हुए कहा था कि हम जानवरों को तो भुगतने के लिए मजबूर नही करते पर खुद झेलते रहते हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा ओ ब्रिऐन को बताई अपनी दिली इच्छा

stephen hawkins slammed the asessted suicide law

एक टेलीविजन इंटरव्यू मे कॉमेडिन और ब्रॉडकास्टर डेरा ओ ब्रिऐन को अपनी दिल की बात कहते हुए स्टीफन ने कहा थी कि वो काफी अकेलापन महसूस करते हैं क्योंकि लोग उनकी बिमारी के चलते उनसे बात करने मे कतराते हैं।

स्टीफन ने डेरा को आगे बताते हुए कहा था कि मैं अपने लिए इच्छामृत्यु तब चुनूंगा जब मैं बहुत अधिक तकलीफ महसूस करुंगा।

अगर मुझे लगेगा मेरे पास इस दुनिया को योगदान देने के लिए कुछ नही बचा और मैं आसपास के लोगो के लिए बोझ बन चुका हुं तब भी मैं अपने लिए इच्छामृत्यु की मांग करुगां।


स्टीफन ये भी कहते है कि कभी-कभी वो खुद को बहुत थका हुआ सा महसूस करते हैं। अजनबी लोगो से बात करने में भी उन्हें दिक्कत होती है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed