स्नैपचैट के को फाउंडर को स्नैपचैप पर ही मिली धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नैपचैट के को फाउंडर इवान स्पीगल दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति होने के बावजूद परेशान है। उनकी परेशानी का राज छुपा है उन्हें मिले स्ननैपचैट मैसेज में,जिसमें उन्हें धमकी दी गयी है।
उन्होंने लॉस एंजेल्स पुलिस डिपार्टमेंट में मामला दर्ज करवा दिया है। इसमें उन्होंने रैमोन मर्टिनेज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जो उन्हें स्नैपचैट पर धमकियां भरे मैसेज भेज रहे हैं। यहीं नहीं स्पीगल को उनके ट्विटर अकाउंट और ई-मेल पर भी इसी व्यक्ति से धमकियां मिल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने अपने संदेशों में अदाकारा रेबेका स्कौफर, राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्याओं का जिक्र किया है।
साथ ही उन्हें एक पैकेट भी भेजा गया जिसमें एक लेटर गन मैग्जीन में लिपटा रखा था। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसे नॉनसेंसिकल मैसेज करार दिया है।
क्या है स्नैपचैट?
गौरतलब है कि स्पीगल ने स्नैपचैट को बॉबी और आर ब्राउन के साथ मिलकर 2011 में बनाया था।
स्नैपचैट से यूजर फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं और वह तुरंत गायब होने की खासियत रखते हैं।
स्नैपचैप को रोजाना करीब़ 100 मिलियन यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। अपनी इस खूबी के कारण वह युवाओं में काफी लोकप्रिय है।