{"_id":"5b4e39714f1c1b0c718b49b5","slug":"sikhs-hindus-are-native-afghan-not-settled-people-from-india-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख, हिंदू अफगानिस्तान के मूल निवासी, भारत से आकर बसे लोग नहीं : अफगान राजदूत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिख, हिंदू अफगानिस्तान के मूल निवासी, भारत से आकर बसे लोग नहीं : अफगान राजदूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा कि हिंदू और सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं न कि भारत से आए प्रवासी। राजदूत ने यह बात हाल में जलालाबाद में हुए आतंकी हमले में मारे गए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए आयोजित एक स्मृति सभा में कही। उन्होंने कहा कि कई लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक हिंदू और सिख भारत से आए प्रवासी हैं। लेकिन वास्तविकता में अफगानिस्तान के हिंदू और सिख वहां के मूल निवासी हैं।
बता दें कि जलालाबाद में एक जुलाई को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहे सिखों और हिंदुओं के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि जलालाबाद में एक जुलाई को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहे सिखों और हिंदुओं के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन