फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   saudi arab happy over obama assurance

अमेरिका के आश्वासन से सऊदी अरब खुश

Sat, 05 Sep 2015 06:18 PM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
saudi arab happy over obama assurance

सऊदी अरब ने कहा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस आश्वासन से ख़ुश है कि ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से खाड़ी देशों की सुरक्षा ख़तरे में नहीं पड़ेगी। वॉशिंगटन में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और सऊदी शाह सलमान की मुलाक़ात के बाद सऊदी विदेश मंत्री आदेल-अल-जुबेर ने ये बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब इस बात से संतुष्ट है कि समझौते से मध्यपूर्व की सुरक्षा और स्थिरता में सुधार आएगा। अल-जुबेर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान प्रतिबंध हटने से आने वाले पैसे का इस्तेमाल अपने विकास के लिए करेगा न कि क्षेत्र में 'खुराफ़ाती गतिविधियां' बढ़ाने में।
विज्ञापन


माना जाता है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई को लेकर ओबामा की अनिच्छा भी सऊदी अरब और अमेरिका के रिश्ते में कड़वाहट की वजह है। इसके अलावा, सऊदी अरब ईरान के साथ अमेरिका समेत छह देशों के परमाणु समझौते से भी ख़ुश नरहीं रहा है। उसे डर है कि इस समझौते के कारण ईरान अंततः परमाणु हथियार हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब की 'घुड़की' के रूप में देखा गया था

saudi arab happy over obama assurance

अमेरिका में सऊदी शाह सलमान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी हुआ है। सऊदी अरब यमन में हूती विद्रोहियों पर अरब गठबंधन के हमलों का नेतृत्व कर रहा है। मई में अमेरिका के कैंप डेविड में खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अमरीकी राष्ट्रपति की बैठक में शाह सलमान नहीं गए थे। इसे अमेरिका को सऊदी अरब की 'घुड़की' के रूप में देखा गया था।

ओबामा प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित करने का आश्वासन देता रहा है कि ईरान परमाणु समझौते के तहत किए अपने वादों पर टिका रहे।

अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह ईरान की मध्य पूर्व में 'स्थिरता को ख़तरा पहुँचाने वाली गतिविधियों' को रोकने के लिए भी हर संभव प्रयास करेगा। परमाणु समझौते के बाद ईरान के सील किए गए खाते खुल जाएंगे और उसे अपनी 56 अरब डॉलर की संपत्तियां फिर से मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed